फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Now every destitute woman pension beneficiary in the state will be verified, instructions issued to DM-Com

यूपी: प्रदेश में अब हर निराश्रित महिला पेंशन लाभार्थी का होगा सत्यापन, डीएम-कमिश्नर को जारी हुए निर्देश

Sat, 26 Apr 2025 08:44 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 26 Apr 2025 08:44 PM IST
सार

Woman pension beneficiary: यूपी में अब हर प्रदेश सरकार निराश्रित महिला पेंशन योजना के सभी लाभार्थियों का सत्यापन कराएगी। इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन
UP: Now every destitute woman pension beneficiary in the state will be verified, instructions issued to DM-Com
पुरानी पेंशन को लेकर योगी कैबिनेट का फैसला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 प्रदेश सरकार निराश्रित महिला पेंशन योजना के सभी लाभार्थियों का सत्यापन कराएगी। प्रमुख सचिव महिला कल्याण लीना जौहरी ने इस संबंध में प्रदेश के सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। इसके सत्यापन का काम 25 मई तक हर हाल में पूरा किए जाने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


पात्र लाभार्थियों को समय-समय पर भुगतान की जाने वाली राशि के संबंध में एसएमएस के माध्यम से सूचना दी जाएगी। प्रदेश में निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण भी अनिवार्य किया गया है। सत्यापन कार्य तीन चरणों में संपन्न होगा।
विज्ञापन


पहले चरण में लाभार्थियों के सत्यापन का कार्य 10 मई तक पूरा किया जाना है। दूसरे चरण में 15 मई तक हस्ताक्षरित सूची समेत रिपोर्ट जिला प्रोबेशन अधिकारी को उपलब्ध करानी होगी। तीसरे और अंतिम चरण में 25 मई तक मृतक और अपात्र लाभार्थियों की पेंशन बंद करने का काम होगा। इस योजना योजना के तहत 34 लाख से अधिक महिलाओं को पेंशन का लाभ मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम योगी कल करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का निरीक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। पहले यह निरीक्षण 28 अप्रैल को प्रस्तावित था, लेकिन अब यह रविवार को होगा। मुख्यमंत्री तीन जिलों हरदोई, शाहजहांपुर और हापुड़ में एक्सप्रेसवे निर्माण की जमीनी स्थिति का जायजा लेंगे।

सबसे पहले सीएम हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर तहसील के आलमनगर बांगर ग्राम स्थित मेरठ-बदायूं पैकेज पर जाएंगे। इसके बाद वह शाहजहांपुर की जलालाबाद तहसील के पीरू ग्राम पर स्थित बदायूं-हरदोई ग्रुप-2 चैनेज का भ्रमण करेंगे। यहां से मुख्यमंत्री हरदोई के बिलग्राम तहसील में हसनपुरगोपाल ग्राम पर बने हरदोई-उन्नाव (ग्रुप-3) चैनेज पर चल रहे निर्माण कार्य को देखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed