फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: North westerly winds brought down temperatures across the state, setting overnight minimum temperatures; t

यूपी: उत्तरी पछुआ हवा से गिरा पारा, रात में न्यूनतम तापमान के बने रिकॉर्ड; इन शहरों में सबसे ज्यादा ठंड

Mon, 10 Nov 2025 07:08 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 10 Nov 2025 07:08 AM IST
सार

Weather in UP: यूपी में चल रहीं उत्तरी पछुआ हवाओं से पारा गिर गया है। दिन में धूप निकलने के बाद भी हवाओं की वजह से धूप अच्छी लग रही है। 
 

विज्ञापन
UP: North westerly winds brought down temperatures across the state, setting overnight minimum temperatures; t
यूपी में सर्दी की दस्तक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 उत्तर प्रदेश में मौसम अब पूरी तरह बदलने लगा है। नवंबर के दूसरे सप्ताह में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी ऐसी ठंड नहीं पड़ी है कि लोग ठिठुरने लगें, लेकिन सुबह और रात के समय हल्की सिहरन और कोहरे ने मौसम में ठंडक घोल दी है। वहीं दिन में खिली हुई धूप लोगों को राहत दे रही है।

विज्ञापन


माैसम विभाग का कहना है कि फिलहाल तीन से चार दिनों तक यूपी का माैसम एेसा ही रहने वाला है। कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। अगर पछुआ हवाओं का रुख ऐसे ही बना रहा तो आगामी सप्ताह से ठंड का असर और तेज महसूस होगा।
विज्ञापन


रविवार को बाराबंकी, कानपुर शहर, प्रयागराज, बरेली, आगरा और सोनभद्र समेत प्रदेश के दस से अधिक जिलों में रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस या इसके आसपास दर्ज किया गया। पश्चिमोत्तर दिशा से चल रही पछुआ हवाओं ने रातों को और ठंडा बना दिया है। सुबह के समय कोहरे की पतली चादर ने दृश्यता को भी कुछ क्षेत्रों में प्रभावित किया। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार तराई और पूर्वांचल के जिलों में सुबह के समय कोहरा और बढ़ेगा, जबकि दिन में धूप की मौजूदगी बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्द हवाओं के आगे फीकी पड़ गई धूप

 राजधानी में पछुआ हवाओं के जोर से ठंड ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। पछुआ हवाओं के प्रभाव से तापमान में गिरावट से पारा सामान्य से नीचे पहुंच गया है। रविवार को ठंडी के हवाओं के असर से दिन में धूप फीकी महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन तक ठंड का असर ऐसे ही रहेगा। मौसम में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।

शनिवार देर शाम से ही सर्द पछुआ हवाओं ने सिहरन बढ़ा दी थी। शनिवार रात में और फिर रविवार की सुबह तक बीते दिनों की तुलना में ज्यादा ठंड महसूस हुई। रविवार को सुबह-शाम के अलावा दिन में भी हल्के गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि हाल ही में गुजरे पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी हिमालय में बर्फबारी हुई है। इन क्षेत्रों से आ रही उत्तरी-पछुआ हवाओं के असर से लखनऊ में दिन और रात के पारे में गिरावट देखने को मिल रही है। 

अगले कुछ दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। सुबह शाम में कोहरे का असर भी देखने को मिल सकता है। रविवार को अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री की गिरावट के साथ 28.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री की मामूली कमी के साथ 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed