{"_id":"696e34b3f7d24cdc4907c1cd","slug":"up-noida-authority-ceo-lokesh-removed-for-printing-photo-in-calendar-guitar-picture-was-printed-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कैलेंडर में फोटो छपवाने के मामले में नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश हटे, छपी थी गिटार वाली तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कैलेंडर में फोटो छपवाने के मामले में नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश हटे, छपी थी गिटार वाली तस्वीर
Mon, 19 Jan 2026 07:12 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 19 Jan 2026 07:12 PM IST
सार
Noida Authority CEO: नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम. को राज्य सरकार ने हटा दिया है। उनकी एक फोटो के लिए वह विवाद में आए थे।
विज्ञापन
हटाए गए लोकेश एम।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम. को राज्य सरकार ने हटा दिया है। उन्हें फिलहाल प्रतीक्षारत रखा गया है। वह नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक भी थे। सूत्रों की मानें तो बीते दिनों मेट्रो रेल कारपोरेशन के नव वर्ष के कैलेंडर में लोकेश एम. का फोटो छपने के मामले में यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
इससे पहले बीते मंगलवार को राज्य सरकार ने नोएडा के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) महेंद्र प्रसाद को भी हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया था। वह नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन के कार्यकारी निदेशक के पद पर भी तैनात थे। दरअसल, नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन के कैलेंडर में सीईओ और ओएसडी ने अपनी फोटो छपवाई थी। इसका विमोचन भी किया था। कैलेंडर में लोकेश एम. की गिटार बजाते हुए फोटो छपी थी। हालांकि इस मामले को लेकर हंगामा मचने के बाद लोकेश एम. ने महेंद्र प्रसाद को कारपोरेशन के कार्यकारी निदेशक के पद से हटा दिया था। यह मामला शासन के संज्ञान में आने के बाद दोनों आईएएस अधिकारियों पर गाज गिरी है।
विज्ञापन