{"_id":"621683502869a026247e5cb9","slug":"up-no-proposal-for-appointment-by-lateral-entry-in-pcs-cadre-appointment-department-clarified","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : पीसीएस संवर्ग में लेटरल एंट्री से नियुक्ति का प्रस्ताव नहीं, नियुक्ति विभाग ने स्पष्ट किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : पीसीएस संवर्ग में लेटरल एंट्री से नियुक्ति का प्रस्ताव नहीं, नियुक्ति विभाग ने स्पष्ट किया
Thu, 24 Feb 2022 12:26 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:26 AM IST
सार
नियुक्ति विभाग के विशेष सचिव मदन सिंह गर्ब्याल ने बुधवार को स्पष्ट किया कि उप्र सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) के अधिकारियों की नियुक्ति उप्र लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) प्रयागराज के माध्यम से 50 प्रतिशत सीधी भर्ती व 50 प्रतिशत पदोन्नति द्वारा की जाती है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शासन का कहना है कि पीसीएस संवर्ग में अन्य विभागों से सेवा स्थानांतरण व लेटरल एंट्री के माध्यम से पेशेवरों की नियुक्ति का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
विज्ञापन
नियुक्ति विभाग के विशेष सचिव मदन सिंह गर्ब्याल ने बुधवार को स्पष्ट किया कि उप्र सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) के अधिकारियों की नियुक्ति उप्र लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) प्रयागराज के माध्यम से 50 प्रतिशत सीधी भर्ती व 50 प्रतिशत पदोन्नति द्वारा की जाती है। पीसीएस संवर्ग में सृजित कुल पदों के सापेक्ष रिक्तियों की संख्या तय करते हुए सीधी भर्ती व प्रोन्नति के माध्यम से भर्ती के लिए हर साल यूपीपीएससी को प्रस्ताव भेजा जाता है। इसके बाद यूपीपीएससी द्वारा रिक्त पदों तैनाती के लिए की गई संस्तुति के क्रम में नियुक्ति/प्रोन्नति की कार्यवाही की जाती है।
विज्ञापन
विशेष सचिव ने बताया कि इसी के अनुसार चयन वर्ष 2021-22 में डिप्टी कलेक्टर के पद पर सीधी भर्ती के माध्यम से चयन के लिए 39 रिक्तियों व प्रोन्नति के जरिये चयन के लिए 73 रिक्तियों का प्रस्ताव 22 फरवरी को यूपीपीएससी को भेजा जा चुका है। पीसीएस संवर्ग से आईएएस संवर्ग में पदोन्नति के लिए प्रोन्नति कोटे के तहत 23 रिक्तियों को अधिसूचित करने का प्रस्ताव कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग भारत सरकार को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
बीते कुछ वर्षों पूर्व सीधी भर्ती के कम अधिकारी चयनित होने के कारण पीसीएस संवर्ग के उच्च वेतनमान के पद वर्तमान में रिक्त हैं। इन पदों पर विभिन्न विभागों में पीसीएस संवर्ग के लिए सृजित पदों पर तैनाती के लिए पीसीएस संवर्ग के अधिकारी उपलब्ध होने तक विभागीय अधिकारियों को तैनात किए जाने के विकल्प पर विचार किया जा रहा है।