फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: No electricity connection in 14630 schools of the state

यूपी: प्रदेश के 14630 विद्यालयों में बिजली कनेक्शन तक नहीं, कैसे चल पाएंगी स्मार्ट क्लासेज?

Sat, 30 Sep 2023 06:25 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 30 Sep 2023 06:25 AM IST
सार

यूपी के कई हजार स्कूल ऐसे हैं जहां अभी बिजली का कनेक्शन तक नहीं है। ऐसा में यहां ऑनलाइन कक्षाएं या स्मार्ट क्लास दूर की बात है।

विज्ञापन
UP: No electricity connection in 14630 schools of the state
गांवों के विद्यालयों में अभी बिजली नहीं पहुंची है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 प्रदेश के 14630 विद्यालय अब तक बिजली कनेक्शन से वंचित हैं। अगले दो माह में अभियान चलाकर इन सभी विद्यालयों में बिजली कनेक्शन कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित विद्यालयों को निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन

पिछले दिनों हुई समीक्षा बैठक में पता चला कि अभी काफी विद्यालयों में बिजली कनेक्शन नहीं है। 

इससे स्मार्ट क्लास समेत ऑनलाइन पठन-पाठन नहीं हो पा रहा है। इसे देखते हुए सभी बीएसए को निर्देश दिया गया है कि झटपट पोर्टल पर आवेदन कर बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर विद्यालयों का बिजली कनेक्शन कराया जाए। इसके लिए ऑपरेशन कायाकल्प से बजट की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन


 जिन स्कूलों में बिजली कनेक्शन नहीं हो पाया है, उसमें ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र के हैं। यहां पर बिजली के पोल भी 40 मीटर से दूर हैँ। ऐसे में ऊर्जा विभाग से अनुरोध किया गया है कि बिजली के खंभों की व्यवस्था कर स्कूलों का विद्युतीकरण कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed