फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Nikay Chunav: Today is the last day for filing nomination papers for the first phase

UP Nikay Chunav : पहले चरण के नामांकन पत्र भरने का आज अंतिम दिन, अब तक दाखिल किये गए कुल 13,214 पर्चे

Mon, 17 Apr 2023 01:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 17 Apr 2023 01:18 AM IST
सार

ऐसे में जहां इस दिन काफी उम्मीदवार पर्चे दाखिल करेंगे तो वहीं कई सीटों पर कई पार्टियां आखिरी दिन ही उम्मीदवार घोषित करेंगी।

विज्ञापन
UP Nikay Chunav: Today is the last day for filing nomination papers for the first phase
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नगर निकाय चुनाव में पहले चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का सोमवार को अंतिम दिन है। ऐसे में जहां इस दिन काफी उम्मीदवार पर्चे दाखिल करेंगे तो वहीं कई सीटों पर कई पार्टियां आखिरी दिन ही उम्मीदवार घोषित करेंगी। ऐसे में यह दिन पूरी तरह व्यस्तता से भरा रहेगा। उधर पहले चरण के लिए अब तक कुल 13214 उम्मीदवारों ने सभी पदों पर नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

विज्ञापन


इस चुनाव में अब तक सबसे ज्यादा पर्चे 5930 नगर पंचायत सदस्य पद के लिए भरे गए हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 1068 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। नगर पालिका अध्यक्ष पद पर 353 तथा सदस्य पद पर 4272 नामांकन पत्र भरे गए हैं। महापौर पद के लिए 25 तथा पार्षद पद के लिए 1566 पर्चे अब तक दाखिल किए गए हैं। पहले चरण में सोमवार को पर्चे भरने का अंतिम दिन है तो वहीं 18 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 20 अप्रैल को उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकेंगे। 21 अप्रैल को उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे जाएगा। 4 मई को मतदान होगा।
विज्ञापन


आज से भरे जाएंगे दूसरे चरण के नामांकन पत्र
दूसरे चरण के लिए सोमवार से नामांकन पत्र भरे जाएंगे। उम्मीदवार 17 अप्रैल से 24 अप्रैल तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 25 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 27 अप्रैल को नाम वापस लिए जा सकेंगे। 28 अप्रैल को चुनाव चिह्न का आवंटन होगा। 11 मई को मतदान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed