फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Nikay chunav: Mayawati tweets to vote for BSP.

Mayawati: मायावती की अपील, लुभावने वादों व हवा हवाई बातों में आकर वोट न करें मतदाता

Tue, 02 May 2023 04:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 02 May 2023 04:22 PM IST
सार

मायावती ने यूपी के निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं से अपील की है। उन्होंने बसपा को वोट देने की अपील की है।

विज्ञापन
UP Nikay chunav: Mayawati tweets to vote for BSP.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ सहित यूपी के 37 जिलों में निकाय चुनाव के लिए होने वाले पहले चरण के मतदान से पहले बसपा सुप्रीमो मायावती ने मतदाताओं से अपील की है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को लुभावने वादों और हवा हवाई बातों में आकर वोट नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन


मायावती ने ट्वीट कर कहा कि यूपी निकाय चुनावों के तहत चार मई को होने वाले पहले चरण के चुनाव के लिए हालांकि विरोधी पार्टियों ने साम, दाम,  दंड, भेद आदि अनेकों हथकंडों का लगातार इस्तेमाल किया है लेकिन लोगों को वोट के अपने बहुमूल्य संवैधानिक हक व दायित्व के प्रति वफ़ादार व ईमानदार रहकर ही वोट डालना है।
विज्ञापन


साथ ही, इस चुनाव के लिए भी भाजपा व अन्य विरोधी पार्टियों ने लुभावने वादों, हवा हवाई बातों  तथा कागजी दावे करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है, लेकिन वोटरों को इनके बहकावे में न आकर अपने व अपने क्षेत्र के हित एवं विकास के लिए बीएसपी उम्मीदवारों को ही वोट देने की अपील।

विज्ञापन
विज्ञापन





यूपी में निकाय चुनाव के लिए चार व 10 मई को मतदान होगा और नतीजे 13 मई को आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed