फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Nikay Chunav: In the first phase, votes will be cast in 37 districts today

UP Nikay Chunav : पहले चरण में 37 जिलों में आज डाले जाएंगे वोट, पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी

Thu, 04 May 2023 12:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 04 May 2023 12:44 AM IST
सार

इस चरण में कुल 7592 पदों के लिए चुनावी रण में उतरे 44226 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम और मतपेटिकाओं में बंद हो जाएगा।

विज्ञापन
UP Nikay Chunav: In the first phase, votes will be cast in 37 districts today
निकाय चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में बृहस्पतिवार को 37 जिलों में वोट डाले जाएंगे। इस चरण में कुल 7592 पदों के लिए चुनावी रण में उतरे 44226 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम और मतपेटिकाओं में बंद हो जाएगा। मतदान के लिए जहां पोलिंग पार्टियां अपने मतदान स्थलों पर पहुंच गई हैं तो सभी पुलिस एवं प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां चुस्त दुरुस्त कर ली गई हैं।

विज्ञापन


पहले चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां मुकम्मल हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग आयुक्त मनोज कुमार के मुताबिक सभी प्रेक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे चुनाव पर कड़ी नजर रखें। पहले चरण के लिए 10 नगर निगमों में महापौर पद के लिए 113 तथा 820 पार्षदों के लिए 5432 प्रत्याशी उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन


नगर निगम क्षेत्र में ईवीएम जबकि नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्र में मतपेटिकाओं के जरिए वोट डाला जाएगा। कुल 388 निकाय में 7592 पदों के लिए यह मतदान हो रहा है। इस चरण में कुल 24007643 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें 12770963 पुरुष एवं 11236680 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हैं पहले चरण के उम्मीदवार

पद सीटें उम्मीदवार

  • महापौर 10 - 113
  • पार्षद 820- 5432,
  • नगर पालिका अध्यक्ष 103 - 1069,
  • पालिका सदस्य 2740- 14862,
  • नगर पंचायत अध्यक्ष 275-2932,
  • नगर पंचायत सदस्य 3645- 19818

चप्पे चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस
इस चरण में चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है। विशेष डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार के मुताबिक इस चरण में ढाई लाख से अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय पर बनाया गया चुनाव प्रकोष्ठ एवं कंट्रोल रूम सभी जगह नजर रखेगा। खास तौर से सोशल मीडिया पर निगाह रहेगी। शांति भंग की आशंका में पहले ही 5.50 लाख से अधिक लोगों पर कार्रवाई की जा चुकी है। 6.50 लाख लोगों को मुचलका पाबंद कराया गया है। उधर, राज्य निर्वाचन आयोग में भी कंट्रोल रूम बनाया गया है। आयोग में फोन नंबर - 0522-2630115, 2630130, 2630171, 2630140 एवं ईमेल secup@up.nic.in, secup-election@up.gov.in पर शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं।


पुलिस बल का आवंटन

  • 19880 निरीक्षक एवं उप निरीक्षक
  • 101477 मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी
  • 47985 होमगार्ड स्वयंसेवक
  • 86 कंपनी, दो प्लाटून अद्धसैनिक बल
  • 7500 प्रशिक्षणाधीन उप निरीक्षक

पहले चरण के संवेदनशील, अति संवेदनशील मतदान केंद्र

  • अतिसंवेदनशील प्लस - 720
  • अतिसंवेदशील - 1913
  • संवेदनशील - 2633
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed