फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Nikay Chunav counting today

UP Nikay Chunav : किसके सिर सजेगा ताज फैसला होगा आज, 760 निकायों के चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से

Sat, 13 May 2023 12:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 13 May 2023 12:55 AM IST
सार

760 नगर निकायों में डाले गए वोटों की मतगणना प्रदेश भर में शनिवार को की जाएगी। एक माह से ज्यादा समय तक इस चुनाव में जुटे राजनीतिक दलों एवं उम्मीदवारों में किसकी मेहनत रंग लाई इसका आज पता चला जाएगा।

विज्ञापन
UP Nikay Chunav counting today
निकाय चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शहर की सरकार बनाने में किसके सिर ताज सजा, इसका फैसला आज होगा। 760 नगर निकायों में डाले गए वोटों की मतगणना प्रदेश भर में शनिवार को की जाएगी। एक माह से ज्यादा समय तक इस चुनाव में जुटे राजनीतिक दलों एवं उम्मीदवारों में किसकी मेहनत रंग लाई इसका आज पता चला जाएगा। 14521 पदों के लिए 83372 उम्मीदवार वैतरणी में उतरे थे। पार कौन लग पाया, यह आज पता चलेगा।

विज्ञापन


9 अप्रैल को प्रदेश में नगर निकाय चुनाव कराए जाने की घोषणा हो गई थी। इस बार दो चरण में मतदान हुआ। पहले चरण का मतदान चार मई को 37 जिलों में तथा दूसरे चरण का मतदान 11 मई को 38 जिलों में कराया गया। दोनों चरणों में 52 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। 13 मई को प्रदेश भर में सभी निकायों में डाले गए वोटों की मतगणना होगी। यदि महापौर पद की बात करें तो पिछले चुनाव में 16 में से 14 महापौर भाजपा से चुने गए थे। दो पर बसपा ने विजय हासिल की थी। सपा और कांग्रेस के हिस्से में एक भी सीट नहीं आई। इस बार मतदाताओं ने किसके हिस्से में क्या दिया, यह पता आज चल जाएगा।
विज्ञापन


353 मतगणना केंद्रों पर 35 हजार कर्मचारी गिनेंगे वोट: मनोज कुमार
राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि प्रदेश भर के सभी जिलों में 353 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इन पर 35 हजार कर्मचारी वोट गिनेंगे। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए। आवश्यक पुलिस एवं पीएसी के जवानों के साथ-साथ मोबाइल टीमें भी तैनात की जाएं। मतगणना केंद्रों पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था के लिए जनरेटर की भी व्यवस्था कराने को कहा गया है। आकस्मिक घटना से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड व एंबुलेंस तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी लगेंगे, चरणवार घोषित होगा परिणाम
मतगणना कैमरों की निगरानी में होगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा है कि इसके लिए स्ट्रांग रूम में रिकार्डिंग वाले सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए। वीडियोग्राफी भी कराई जाए। साथ ही यहां लाउड स्पीकर लगाए जाएं और प्रत्येक राउंड का परिणाम लाउड स्पीकर पर घोषित किया जाए। मतगणना केंद्र के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों को मतगणना की जानकारी लाउडस्पीकर से दी जाए। किसी भी वीआईपी, सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति और आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति को मतगणना एजेंट न बनाया जाए। प्रत्येक मतगणना केंद्र पर एक कंट्रोल रूम की स्थापना कराएं।


विजय जुलूस पूरी तरह से प्रतिबंधित
आयोग ने निर्देश दिए हैं कि विजय जुलूस पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। किसी भी विजयी प्रत्याशी को कतई जुलूस निकालने की अनुमति न दी जाए। इसे रोकने के लिए व्यापक स्तरीय इंतजाम किए जाएं। ऐसा करने पर कार्रवाई की जाए। थानावार इसकी व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed