फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Nikay Chunav: 77 candidates elected unopposed in the second phase

UP Nikay Chunav : दूसरे चरण में गौतमबुद्धनगर की पंचायत सहित 77 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

Sun, 07 May 2023 12:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 07 May 2023 12:29 AM IST
सार

इसके अलावा अलीगढ़ के पांच, मेरठ के तीन और गाजियाबाद से एक पार्षद भी निर्विरोध निर्वाचित हुआ है।

विज्ञापन
UP Nikay Chunav: 77 candidates elected unopposed in the second phase
up nikay chup - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकाय चुनाव के दूसरे चरण में गौतमबुद्धनगर की नगर पंचायत रबूपुरा के अध्यक्ष सहित कुल 77 पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा अलीगढ़ के पांच, मेरठ के तीन और गाजियाबाद से एक पार्षद भी निर्विरोध निर्वाचित हुआ है।

विज्ञापन


नगर पंचायतों में 36 सदस्य निर्विरोध चुने गए। इनमें गौतमबुद्धनगर से 16, एटा से तीन, आजमगढ़, बांदा, कासगंज, फर्रूखाबाद, अलीगढ़ एवं हाथरस से दो-दो, बुलंदशहर, बाराबंकी, सिद्धार्थनगर पीलीभीत एवं हमीरपुर से एक-एक हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि विभिन्न जिलों में 31 नगर पालिका परिषद सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। 
विज्ञापन


इनमें एटा से सात, बदायूं से पांच, बुलंदशहर से चार, इटावा से तीन, कानपुर नगर, कासगंज, बागपत से दो-दो, कन्नौज, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मिर्जापुर, सुल्तानपुर एवं हापुड़ से एक-एक नगर पालिका परिषद सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। दूसरे चरण में 38 जिलों में 370 निकायों एवं 6636 वार्डों के 7006 पदों पर 11 मई को मतदान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed