{"_id":"63474b855b14bf3b8355737e","slug":"up-news-yogi-got-the-indian-of-the-year-award-in-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : योगी को मिला राजनीति में ‘इंडियन ऑफ द ईयर’ अवार्ड, सीएम ने जनता को किया समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : योगी को मिला राजनीति में ‘इंडियन ऑफ द ईयर’ अवार्ड, सीएम ने जनता को किया समर्पित
Thu, 13 Oct 2022 04:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 13 Oct 2022 04:50 AM IST
सार
UP News : मीडिया समूह सीएनएन न्यूज़-18 की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। योगी को राजनीति श्रेणी में उनके शानदार काम के लिए यह सम्मान मिला है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मीडिया समूह सीएनएन न्यूज़-18 की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। योगी को राजनीति श्रेणी में उनके शानदार काम के लिए यह सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवार्ड को प्रदेश की 25 करोड़ जनता को समर्पित करते हुए कहा कि इस सम्मान के असली हकदार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।
विज्ञापन
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड समारोह में राजनीति के अलावा मनोरंजन, खेल, स्टार्टअप, सोशल चेंज और जलवायु आदि श्रेणियों में प्रेरणास्पद कार्य करने वाली भारतीय हस्तियों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री योगी को राजनीति की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
इस श्रेणी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया सहित कई बड़े नाम शामिल थे। अवार्ड समारोह में सीएम योगी खुद मौजूद नहीं हो सके। उन्होंने वीडियो संदेश के माध्यम से जनता के प्रति अपना आभार जताया। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 37 साल बाद कोई सरकार लगातार दूसरी बार चुनी गई है। यह जनता के विश्वास का ही प्रतीक है और इस अवार्ड के असल हकदार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।
विज्ञापन