फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Women and SC will be cut off from caste census

सियासत : महिला और एससी बनेंगे जातीय जनगणना की काट, लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा मोर्चा की बैठक में बनी रणनीति

Fri, 06 Oct 2023 05:53 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 06 Oct 2023 05:53 AM IST
सार

भाजपा महिलाओं और अनुसूचित जातियों को विपक्ष के जातीय जनगणना के दांव की काट बनाएगी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी ने एससी और महिलाओं को बूथ स्तर तक साधने की रणनीति बनाई है।

विज्ञापन
UP News: Women and SC will be cut off from caste census
नारी शक्ति वंदन अधिनियम बैठक - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा महिलाओं और अनुसूचित जातियों को विपक्ष के जातीय जनगणना के दांव की काट बनाएगी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी ने एससी और महिलाओं को बूथ स्तर तक साधने की रणनीति बनाई है। बृहस्पतिवार को पार्टी मुख्यालय में हुई अवध क्षेत्र के महिला मोर्चा और अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक में यह रणनीति बनाई गई। तय हुआ कि महिला मोर्चा की ओर से 8 से 31 अक्तूबर के बीच प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं के सम्मेलन कराए जाएंगे। नवंबर में अनुसूचित जातियों का बड़ा सम्मेलन कराने का फैसला किया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू कर महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में 33 फीसदी से अधिक आरक्षण का रास्ता साफ किया है। इस अधिनियम से महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का अधिक मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि सभी विधानसभाओं में होने वाले प्रत्येक महिला सम्मेलन में कम से कम दो हजार महिलाओं को शामिल कराएं। इनमें डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, आशा बहू और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं पर फोकस करें। मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने कहा कि कार्यकर्ता नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए बूथ स्तर पर पदयात्रा निकाल कर पीएम मोदी का आभार जताएंगी। अवध क्षेत्र के अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि विधान स्तर पर होने वाले सम्मेलनों और बूथ स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाएं। बैठक में राज्यमंत्री रजनी तिवारी व प्रतिभा शुक्ला, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी, क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा गोदावरी मिश्रा, लखनऊ नगर निगम की महापौर सुषमा खर्कवाल, एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया और राहुलराज रस्तोगी समेत अवध क्षेत्र की सभी महिला विधायक, मंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर निकाय प्रमुख शामिल हुईं।
विज्ञापन


एससी मोर्चा का सम्मेलन नवंबर में तय
एससी मोर्चा की बैठक में अवध क्षेत्र के 15 संगठनात्मक जिलों का एससी सम्मेलन नवंबर में कराने का निर्णय हुआ। इससे पहले मोर्चा की ओर से एससी वर्ग के प्रबुद्ध लोगों को जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। मोर्चा के कार्यक्रमों में एससी वर्ग के सभी जनप्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पश्चिम क्षेत्र का सम्मेलन 15 अक्तूबर, काशी का 27 अक्तूबर और अवध क्षेत्र का 2 नवंबर को सम्मेलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों पर भी फोकस
भाजपा ने तय किया है कि एससी वर्ग और महिलाओं के बीच अधिक से अधिक जनाधार बनाकर जातीय जनगणना के मुद्दे की धार को कुंद किया जाएगा। पार्टी इसमें पिछड़े वर्ग के साथ केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को भी अपना हथियार बनाएगी। खासतौर पर पार्टी हर जाति समुदाय के गरीब और वंचित तबके के बीच जाकर बताएगी कि मोदी सरकार की उपलब्धियों के कारण उनकी सामाजिक स्थिति में कितना सुधार आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed