फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Urban Development Minister reviews single use plastic, said - take strict action on the use of banned plastic

UP News : नगर विकास मंत्री ने की सिंगल यूज़ प्लास्टिक को लेकर समीक्षा, बोले- प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर करें कड़ी कार्रवाई

Thu, 07 Jul 2022 09:25 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 07 Jul 2022 09:25 PM IST
सार

उन्होंने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के सहयोग से प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के अभियान को सफल बनाने को कहा है।

विज्ञापन
UP News: Urban Development Minister reviews single use plastic, said - take strict action on the use of banned plastic
एके शर्मा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने नगर निकाय के अधिकारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के सहयोग से प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के अभियान को सफल बनाने को कहा है। मंत्री ने कहा कि नागरिकों के सहयोग के बिना प्रदेश को प्लास्टिक के उपयोग को रोकना संभव नहीं है। इसलिए नागरिकों को जागरूक करने के लिए भी विशेष कार्यक्रम करने को कहा है।

विज्ञापन


नगर विकास मंत्री बृहस्पतिवार को प्रदेश भर के नगर निकाय अधिकारियों के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक की कार्रवाई की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों से क्षेत्र का नियमित दौरा करते रहने के साथ ही प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने वालों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने बाजारों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों के अलावा फल, साग-सब्जी समेत अन्य दुकानदारों की लगातार जांच- पड़ताल किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश को  सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने के अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। अधिकारियों द्वारा की जाने वाली कार्यवाही पर भी नजर रखी जा रही है। नगर विकास मंत्री ने प्रदेश के नागरिकों से भी अपील की है कि पर्यावरण, जल व जानवरों की सुरक्षा के लिए प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग रोकने के अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed