{"_id":"68dca1e3eb14c9f5ba07d781","slug":"up-news-two-accused-in-the-shootout-were-arrested-in-an-encounter-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: गोलीकांड के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैरों में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: गोलीकांड के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैरों में लगी गोली
Wed, 01 Oct 2025 09:07 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 01 Oct 2025 09:07 AM IST
सार
पुलिस टीमों को आरोपियों की तलाश में लगाया गया था। बुधवार सुबह पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सुल्तानपुर के कादीपुर के पटेल चौक पर मंगलवार रात हुए गोलीकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने बुधवार सुबह मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मंगलवार रात पौने नौ बजे कादीपुर चौराहे पर दो पक्षों में विवाद के बाद एक पक्ष ने असलहे से फायरिंग कर दी। इसमें उज्जवल सिंह (27), नईम अहमद (34) और एहसान (19) घायल हुए थे। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर अंकित सिंह, शनि सिंह, राहुल राजपूत और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन
एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि पुलिस टीमों को आरोपियों की तलाश में लगाया गया था। बुधवार सुबह पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें अंकित सिंह और राहुल राजपूत के पैर में गोली लगी। दोनों को घायलावस्था में गिरफ्तार लिया गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन