{"_id":"63c8244014c77b714c2944e4","slug":"up-news-the-roadmap-for-2024-will-be-prepared-in-the-bjp-state-working-committee-meeting-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में तैयार होगा 2024 का रोडमैप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में तैयार होगा 2024 का रोडमैप
Wed, 18 Jan 2023 10:24 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 18 Jan 2023 10:24 PM IST
सार
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 22 जनवरी को होने वाली कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत बड़े नेता शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में नगरीय निकाय और लोकसभा चुनाव-2024 का रोडमैप तैयार होगा। राजनीतिक प्रस्ताव के जरिये पार्टी मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ ही विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करेगी। निकाय और लोकसभा चुनाव को लेकर आगामी कार्ययोजना भी पेश की जाएगी।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 22 जनवरी को होने वाली कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। इसके बाद पेश होने वाले राजनीतिक प्रस्ताव में उप चुनाव के नतीजों पर भी मंथन किया जाएगा। पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह संगठन की आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत करेंगे। इसमें बूथ प्रबंधन से लेकर सरकार और संगठन के संयुक्त प्रयास से होने वाले कार्यक्रम भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
इसके लिए ऐसे कार्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं, जिनसे पार्टी लोकसभा चुनाव तक किसी न किसी कार्यक्रम के जरिये हर सप्ताह जनता के बीच पहुंचे। इससे जहां सरकार की बात जनता तक पहुंचेगी वहीं, संगठन दायरा बढ़ाते हुए कार्यकर्ता लगातार सक्रिय रहेंगे। इनमें केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से लाभार्थियों से संपर्क करने, 18 से 25 वर्ष की आयु के युवाओं को पार्टी से जोड़ने और उनसे लगातार संवाद जैसे कार्यक्रम शामिल होंगे। कार्यसमिति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
400 दिन सक्रिय रहने की तय होगी रणनीति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 400 दिन सक्रिय रहकर जनता का विश्वास जीतने का मंत्र दिया है। मोदी के लिए यूपी सबसे महत्वपूर्ण राज्य है। लिहाजा उनके मंत्र को पूरा करने के लिए प्रदेश नेतृत्व लगातार कार्यक्रम संचालित करेगा। इसमें राष्ट्रीय मुख्यालय के भी कुछ कार्यक्रम शामिल होंगे। एक पदाधिकारी का कहना है कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने जीत का संकल्प लिया है। इसे पूरा करने में यूपी की बड़ी भूमिका होगी, लिहाजा पार्टी 2014 की 73 सीटों के जीत के रिकॉर्ड को तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास करेगी।