फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: The process of adoption of Anganwadi centers will start soon, the department has mandated the process

UP News : जल्द शुरू होगी आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेने की कार्यवाही, विभाग ने प्रक्रिया का शासनादेश किया

Thu, 20 Oct 2022 10:49 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 20 Oct 2022 10:49 PM IST
सार

जिसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व शैक्षिक संस्थाओं से गोद लेकर आर्दश आंगनबाड़ी केंद्र बनाने की अपेक्षा की है।

विज्ञापन
UP News: The process of adoption of Anganwadi centers will start soon, the department has mandated the process
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री की मंशा के मुताबिक आंगनबाड़ी केन्द्रों को गोद देकर आदर्श बनाने की कार्यवाही जल्द शुरू की जाएगी। इसके लिए बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। जिसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व शैक्षिक संस्थाओं से गोद लेकर आर्दश आंगनबाड़ी केंद्र बनाने की अपेक्षा की है। राज्यपाल ने भी इनको 24 प्रकार की शिक्षा से संबंधित सामग्रियों की किट उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया है। इसलिए अब डीएम की अनुमति से आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र विकसित किए जाएंगे।

विज्ञापन


विभाग की सचिव अनामिका सिंह की ओर से जारी दिशा-निर्देश में कहा गया है कि इसका उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत तीन से छह वर्ष के बच्चों के लिए अनौपचारिक शिक्षा के स्तर में सुधार के साथ आधारभूत सुविधाएं देना है। गोद लिए जाने वाले केंद्रों की सूची जिला कार्यक्रम अधिकारी या बाल विकास परियोजना अधिकारी लेने वाली संस्था को उपलब्ध कराएंगे। प्रत्येक शैक्षिक संस्थानों व अन्य संस्था को कम से कम तीन केंद्रों को गोद लेना होगा।
विज्ञापन


गोद लिए गए केंद्रों के भ्रमण के समय संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविका, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा, एएनएम, अध्यापक, पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान आदि उपस्थित रहेंगे। गोद लेने के बाद छह माह में आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र बनाना होगा। ऐसे केंद्रों को इसका प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed