फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: The first year of Yogi Sarkar 2.0 will be completed on March 25, the government will tell achievement

UP News : योगी सरकार 2.0 का पहला वर्ष 25 मार्च को होगा पूरा, प्रदेश भर में उपलब्धियां बताएगी सरकार

Wed, 15 Mar 2023 12:00 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 15 Mar 2023 12:00 AM IST
सार

मुख्यमंत्री प्रदेश मुख्यालय में अपने दूसरे कार्यकाल के पहले साल की उपलब्धियां बताएंगे। वहीं जिला स्तर पर प्रभारी मंत्री पत्रकार वार्ता के जरिये सरकार की उपलब्धियां बताएंगे।

विज्ञापन
UP News: The first year of Yogi Sarkar 2.0 will be completed on March 25, the government will tell achievement
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

योगी सरकार 2.0 का पहला साल 25 मार्च को पूरा होगा। प्रदेश भर में सरकार और भाजपा इसे उत्सव के रूप में धूमधाम से मनाएंगे। इस दिन योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में लगातार 6 साल 6 दिन तक मुख्यमंत्री रहने का रिकार्ड बनाएंगे। मुख्यमंत्री प्रदेश मुख्यालय में अपने दूसरे कार्यकाल के पहले साल की उपलब्धियां बताएंगे। वहीं जिला स्तर पर प्रभारी मंत्री पत्रकार वार्ता के जरिये सरकार की उपलब्धियां बताएंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुए विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा गठबंधन को 273 सीटों के साथ रिकार्ड जीत मिली थी। योगी ने दूसरे कार्यकाल के लिए 25 मार्च 2022 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और 50 मंत्रियों ने भी शपथ ली थी। योगी सरकार 2.0 का पहला वर्ष 25 मार्च को पूरा हो रहा है। लेकिन योगी ने पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ 19 मार्च 2017 को ली थी। इस लिहाज से 25 मार्च को योगी का कार्यकाल 6 साल 6 दिन का हो जाएगा।
विज्ञापन


25 मार्च को राजधानी लखनऊ में प्रस्तावित प्रेस कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह और पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। सीएम सरकार के छह वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश में आए बदलावों के बारे में भी बताएंगे। साथ ही बेहतर हुई कानून व्यवस्था को बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश करेंगे। इससे प्रदेश में बने निवेश अनूकूल माहौल और उनसे सृजित होने वाले रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलों में प्रभारी मंत्री प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देंगे। उनके साथ स्थानीय सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य मौजूद रहेंगे। जिन जिलों में प्रभारी मंत्री उपस्थित नहीं होंगे वहां सांसद, विधायक, विधान परिषद् सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed