{"_id":"6398d91e6e67157e6c44a4f4","slug":"up-news-the-election-commission-examined-the-preparations-for-the-civic-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : निर्वाचन आयोग ने परखीं निकाय चुनाव की तैयारियां, पुलिस महकमे के अफसरों के साथ किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : निर्वाचन आयोग ने परखीं निकाय चुनाव की तैयारियां, पुलिस महकमे के अफसरों के साथ किया मंथन
Wed, 14 Dec 2022 01:27 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 14 Dec 2022 01:27 AM IST
सार
राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय में हुई बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने पुलिस की तैयारियां की जानकारी दी। कहा, विभाग की तैयारी पूरी है और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल उपलब्ध है।
विज्ञापन
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयोग और पुलिस महकमे के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें पुलिस की तैयारियों के साथ चुनाव की संभावित तिथियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय में हुई बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने पुलिस की तैयारियां की जानकारी दी। कहा, विभाग की तैयारी पूरी है और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल उपलब्ध है। अगर चुनाव तीन चरण में होता है तो हर मंडल के कम से कम एक जिले का चुनाव हर चरण में होगा। जो बड़े मंडल हैं वहां के दो या उससे अधिक जिले चुने जा सकते हैं।
विज्ञापन
वहीं दो चरणों में चुनाव के लिए सभी 18 मंडलों को दो भागों में बांट कर चुनाव कराने का खाका तैयार किया गया है। चुनाव की तारीखों पर फिलहाल हाईकोर्ट ने रोक लगा रखी है। ऐसे में आयोग की निगाहें न्यायालय पर टिकी हुई हैं। न्यायालय से हरी झंडी मिली तो इसी सप्ताह चुनाव की घोषणा भी हो सकती है।
विज्ञापन