{"_id":"645251e133b85d73150a8067","slug":"up-news-state-homeopathic-medical-colleges-got-130-spokespersons-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेजों को मिले 130 प्रवक्ता, नौ कॉलेजों में खाली हैं तीन सौ से अधिक पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेजों को मिले 130 प्रवक्ता, नौ कॉलेजों में खाली हैं तीन सौ से अधिक पद
Wed, 03 May 2023 07:04 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 03 May 2023 07:04 PM IST
सार
प्रदेश के नौ राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेजों में 388 पद स्वीकृत हैं। इसमें 70 स्थायी शिक्षकों हैं। इसी तरह 153 पद संविदा से भरे गए थे। अन्य पद खाली चल रहे हैं। होमियोपैथी निदेशालय की ओर से 150 पदों का अधियाचन भेजा गया था, जिसमें लोक सेवा आयोग की ओर से 130 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेजों में लंबे समय से खाली चल रहे संकाय सदस्यों के पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस माह करीब 130 प्रवक्ता मिल जाएंगी। इन्हें अलग- अलग कॉलेजों में तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश के नौ राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेजों में 388 पद स्वीकृत हैं। इसमें 70 स्थायी शिक्षकों हैं। इसी तरह 153 पद संविदा से भरे गए थे। अन्य पद खाली चल रहे हैं। होमियोपैथी निदेशालय की ओर से 150 पदों का अधियाचन भेजा गया था, जिसमें लोक सेवा आयोग की ओर से 130 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मई माह के अंत तक यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। जून में इनकी तैनाती हो जाएगी। इन प्रवक्ताओं को वरीयता के आधार पर गोरखपुर, अलीगढ़, लखनऊ. प्रयागराज, गाजीपुर, आजमगढ़, अयोध्या, मुरादाबाद, कानपुर स्थित राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
जल्द से जल्द भरे जाएंगे सभी पद
शिक्षकों के खाली पदों को भरने का प्रयास चल रहा है। होम्योपैथी के साथ ही आयुर्वेद, यूनानी कॉलेजों के भी पद जल्द ही भरे जाएंगे। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
- डा. दयाशंकर मिश्र दयालु, एफएसडीए एवं आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)