फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: State Highway will become four lane and MDR will become two lane

UP News : स्टेट हाईवे चार लेन और एमडीआर बनेंगे दो लेन, पीडब्ल्यूडी श्रेणीवार सड़कों की चौड़ाई के मानक करेगी तय

Wed, 19 Apr 2023 08:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 19 Apr 2023 08:32 PM IST
सार

यूपी में पीडब्ल्यूडी के अधीन कुल 114475 सड़कें हैं। इनकी कुल लंबाई 2.76 लाख किमी है। इन सड़कों को चार श्रेणियों में बांटा गया है-स्टेट हाईवे, प्रमुख जिला मार्ग (एमडीआर), अन्य जिला मार्ग (ओडीआर) और ग्रामीण मार्ग (वीआर)। अभी इनकी चौड़ाई को लेकर मानकों में स्पष्टता नहीं हैं।

विज्ञापन
UP News: State Highway will become four lane and MDR will become two lane
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में स्टेट हाईवे चार लेन और प्रमुख जिला मार्ग (एमडीआर) दो लेन बनेंगे। इसके लिए पीडब्ल्यूडी श्रेणीवार सड़कों की चौड़ाई के मानक तय करेगी। प्रस्ताव को शीघ्र ही उच्चस्तर पर मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


यूपी में पीडब्ल्यूडी के अधीन कुल 114475 सड़कें हैं। इनकी कुल लंबाई 2.76 लाख किमी है। इन सड़कों को चार श्रेणियों में बांटा गया है-स्टेट हाईवे, प्रमुख जिला मार्ग (एमडीआर), अन्य जिला मार्ग (ओडीआर) और ग्रामीण मार्ग (वीआर)। अभी इनकी चौड़ाई को लेकर मानकों में स्पष्टता नहीं हैं। ट्रैफिक गणना के आधार पर जरूरत समझे जाने पर प्रत्येक खंड चौड़ाई संबंधी प्रस्ताव मुख्यालय को भेजता है। कई बार इन प्रस्तावों की सक्षम स्तर से स्वीकृति या अस्वीकृति में काफी वक्त लग जाता है।
विज्ञापन


प्रस्ताव के अनुसार, सभी स्टेट हाईवे फोरलेन किए जाएंगे। यानी, डिवाइडर के दोनों ओर न्यूनतम 7-7 मीटर की चौड़ाई होगी। एमडीआर को पेव्ड शोल्डर के साथ दो लेन बनाया जाएगा। इस तरह से इन श्रेणी की सड़कों की चौड़ाई 10 मीटर रहेगी। अन्य जिला मार्गों को 7 मीटर चौड़ा किया जाएगा, जो मौजूदा समय में 5.50 मीटर ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धार्मिक स्थानों को जाने वाले मार्ग होंगे चौड़े
धार्मिक व एतिहासिक महत्व के ग्रामीण मार्गों को भी चौड़ा किए जाने की योजना बनाई जा रही है। वर्तमान में अधिकतर ग्रामीण मार्ग 3.75 मीटर चौड़े ही हैं। धार्मिक व एतिहासिक महत्व के ग्रामीण मार्गों को भी 7 मीटर तक चौड़ा किया जा सकेगा। अन्य ग्रामीण मार्गों को भी 5.50 मीटर चौड़ा करने का प्रस्ताव है। पीडब्ल्यूडी के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, आर्थिक समीक्षा बैठक में इन बिंदुओं पर विचार किया जा चुका है। सक्षम स्तर से अनुमोदन के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। अंतिम निर्णय वहीं से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed