{"_id":"6339cf56b9069353360a65fe","slug":"up-news-special-campaign-against-illegal-liquor-will-run-till-10-toll-free-number-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : अवैध शराब के खिलाफ 10 तक चलेगा विशेष अभियान, टोल फ्री नंबर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : अवैध शराब के खिलाफ 10 तक चलेगा विशेष अभियान, टोल फ्री नंबर जारी
Mon, 03 Oct 2022 12:45 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:45 AM IST
सार
अपर मुख्य सचिव के मुताबिक, डीएम, एसएसपी व एसपी के माध्यम से प्रशासन, पुलिस एवं आबकारी की संयुक्त टीमों बनाई गई हैं। यह राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों के संदिग्ध ढाबों, आबकारी दुकानों, ईट भट्ठों, बंद पड़ी फैक्टरियों, गोदामों, खंडहरों, कोल्ड स्टोर, आरओ वाटर प्लांट, पेंट एंड थिनर की दुकानों में जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
अवैध शराब की खेप
- फोटो : amar ujala
विस्तार
त्योहारी सीजन में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए 10 अक्तूबर तक विशेष अभियान चलाया गया है। अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय आर भूसरेड्डी ने बताया कि अभियान में जीएसटी एवं परिवहन विभाग का भी सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अवैध शराब की बिक्री को सख्ती से रोकने के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव के मुताबिक, डीएम, एसएसपी व एसपी के माध्यम से प्रशासन, पुलिस एवं आबकारी की संयुक्त टीमों बनाई गई हैं। यह राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों के संदिग्ध ढाबों, आबकारी दुकानों, ईट भट्ठों, बंद पड़ी फैक्टरियों, गोदामों, खंडहरों, कोल्ड स्टोर, आरओ वाटर प्लांट, पेंट एंड थिनर की दुकानों में जांच कर रही हैं। एनसीआर के हरियाणा, नेपाल तथा उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरती जा रही है। संयुक्त आबकारी आयुक्त जोन तथा उप आबकारी आयुक्त प्रभार इसकी रोज समीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
आबकारी आयुक्त सेंथिल पांडियन सी ने बताया कि अवैध शराब से जुड़ी सूचनाओं के लिए लोग आबकारी मुख्यालय, प्रयागराज में स्थापित कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबरों 14405 के साथ व्हाट्सएप नंबर 9454466019 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन