फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: SP will form a coordination committee to compete with BJP, gave the mantra of Lok Sabha election mana

UP News : भाजपा से मुकाबले के लिए संयोजन समिति बनाएगी सपा, जिलाध्यक्षों को दिया लोकसभा चुनाव प्रबंधन का मंत्र

Mon, 29 May 2023 07:49 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 29 May 2023 07:49 PM IST
सार

सपा प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को जिलाध्यक्षों एवं महानगर अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा शासनकाल में दलितों, पिछड़ों, के हक छीने जा रहे हैं।

विज्ञापन
UP News: SP will form a coordination committee to compete with BJP, gave the mantra of Lok Sabha election mana
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबले के लिए बूथ स्तर पर संयोजन समिति बनाएगी। यह समिति हर जाति व धर्म के लोगों को जोड़ेगी। उनके हर सुख दुख में साथ खड़ी नजर आएगी। इसके लिए सोमवार को सभी जिलाध्यक्षों एवं महानगर अध्यक्षों को निर्देश दिया गया। उन्हें बूथ प्रबंधन का मंत्र दिया गया। अनुशासनहीनता पर कड़ी चेतावनी दी गई। पुराने वोटबैंक को सहेजते हुए उसे बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस दौरान संकल्प लिया गया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2024 का लोकसभा चुनाव पूरी दमदारी से लड़ा जाएगा।

विज्ञापन


सपा प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को जिलाध्यक्षों एवं महानगर अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा शासनकाल में दलितों, पिछड़ों, के हक छीने जा रहे हैं। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ता जनता के हक के लिए तैयार रहें। भाजपा के हर षड़यंत्र का मुकाबला करना होगा। सेक्टर, बूथ की रणनीति पर अभी से मजबूती से काम करें।
विज्ञापन


पार्टी की नीतियों के प्रचार में तेजी लाएं। संगठित होकर बूथ स्तर पर बनी कमेटियां आम जनता के सुख-दुख में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि भाजपा षड्यंत्र की राजनीति करती है। सत्ता का दुरुपयोग करती है। यह लोकसभा चुनाव में भी करेगी। इसके लिए अभी से तैयार रहें। पुख्ता रणनीति बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि भाजपा पार्टी समर्थकों के वोट कटवाने, वोट नहीं पड़ने देने, सोशल मीडिया के दुरुपयोग सहित हर तरह का हथकंडा अपनाएगी। इसलिए हर स्तर पर तैयार रहने की जरूरत है। इस दौरान महासचिव शिवपाल सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, डा. मनोज पांडेय आदि ने संबोधित किया।

अनुशासनहीनता पर सख्ती
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अनुशासनहीनता पर सख्त चेतावनी दी। कहा कि हर नेता ऐसा व्यवहार रखें कि किसी को शिकायत न हो। सभी का व्यवहार शिष्टाचार युक्त होना चाहिए। परस्पर सम्मान और विश्वास से समाजवादी पार्टी का ग्राफ जनता के बीच ऊंचा उठेगा। नेताओं और कार्यकर्ताओं को जनता के सुख-दुःख में शामिल होने का निर्देश दिया।

हर माह होगी बूथ कमेटी की समीक्षा
बैठक में तय किया गया कि लोकसभा क्षेत्रवार तय किए गए प्रभारी हर माह बूथ कमेटियों की समीक्षा करेंगे। जून माह तक सभी बूथ कमेटियां गठित कर ली जाएंगी। इस दौरान निकाय चुनाव की स्थिति पर चर्चा की गई। अच्छा प्रदर्शन करने वालों की तारीफ हुई। जिन जिलों में नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्षों की संख्या कम हुई है, उन्हें नए सिरे से कमेटी पर ध्यान देने का निर्देश दिया गया।


सदस्यता अभियान तेज करें
बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। एक जुलाई से चल रहे अभियान की समीक्षा की गई। जिन लोगोंं ने अभी तक सदस्यता की पर्ची जमा नहीं की है, उन्हें जल्द से जल्द जमा करने का निर्देश दिया गया। इसी तरह समाजवादी बुलेटिन की सदस्यता बढ़ाने पर भी जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed