फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: SP rebels formed Swabhiman Samajwadi Morcha

UP News : सपा के बागियों ने बनाया स्वाभिमान समाजवादी मोर्चा, पूर्व विधायकों व पूर्व सांसदों के समर्थन का दावा

Wed, 06 Sep 2023 08:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 06 Sep 2023 08:31 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी से बगावत करने वाले नेताओं ने स्वाभिमान समाजवादी मोर्चा बना लिया है। अब इस मोर्चे को सियासी ताकत देने की तैयारी है। मोर्चा के जरिए समाजवादी पार्टी से नाराज चल रहे नेताओं को गोलबंद करने की तैयारी है। इसकी शुरुआत 10 सितंबर को लखनऊ से होगी।
 

विज्ञापन
UP News: SP rebels formed Swabhiman Samajwadi Morcha
पीडी तिवारी, बृजेश यादव और प्रदीप तिवारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी से बगावत करने वाले नेताओं ने स्वाभिमान समाजवादी मोर्चा बना लिया है। अब इस मोर्चे को सियासी ताकत देने की तैयारी है। मोर्चा के जरिए समाजवादी पार्टी से नाराज चल रहे नेताओं को गोलबंद करने की तैयारी है। इसकी शुरुआत 10 सितंबर को लखनऊ से होगी।

विज्ञापन


समाजवादी लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, समाजवादी युवजन सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश यादव और पार्टी के वरिष्ठ नेता पीडी तिवारी ने पार्टी से बगावत की तो 14 अगस्त को सपा ने तीनों को निष्कासित कर दिया। अब ये तीनों नेता सपा में उपेक्षित महसूस कर रहे नेताओं को लामबंद करने में जुटे हैं। इन तीनों नेताओं का दावा है कि पिछले 15 दिन में उन्होंने करीब 50 से ज्यादा जिलों का दौरा कर पार्टी से नाराज चल रहे नेताओं से बातचीत की है। इसी रणनीति के तहत स्वाभिमान समाजवादी मोर्चा का गठन किया गया है। इसे सियासी दल के रूप में मान्यता लेने का भी प्रयास शुरू कर दिया गया है। 
विज्ञापन


10 सितंबर को लखनऊ के विश्वसरैय्या हाल में प्रदेशभर के नेताओं, समाजवादी चिंतकों को बुलाया गया है। इसमें समाजवादी विचारधारा को बचाने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। युवाओं, महिलाओं के साथ ही जनहित के विभिन्न मुद्दों पर विचार किया जाएगा। मोर्चा की दशा एवं दिशा तय होगी। फिर नवंबर में सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ब्रजेश यादव का दावा है कि मुलायम सिंह यादव के प्रति गहरी निष्ठा रखने वाले प्रदेश के करीब ढाई सौ से अधिक पूर्व विधायकों, पूर्व एमएलसी एवं पूर्व सांसदों ने उनके कदम को जायज ठहराया है। समाजवादी विचारधारा को बचाए रखने के बगावत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा अध्यक्ष की नीतियों की वजह से पार्टी के ज्यादातर नेता निराश हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदीप तिवारी का कहना है कि मुलायम सिंह यादव ने जिस उद्देश्य को लेकर सपा का गठन किया था। अब उसके नेता रास्ते से भटक गए हैं। ऐसे में नए रास्ते पर चलते हुए समाजवादी नेताओं के मान- सम्मान की रक्षा की जाएगी। पीडी तिवारी ने बताया कि 10 सितंबर को स्वाभिमान समाजवादी मोर्चा के बैनरतले होने वाला विमर्श प्रदेश की सियासत में नया आयाम स्थापित करेगा। मोर्चा की ओर से आयोजित विमर्श में लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, इलाहाबाद, अलीगढ़ विश्वविद्याल सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों के पूर्व छात्र नेता भी हिस्सा लेंगे। सभी के विचारों को सुनने के बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed