{"_id":"631b5fe1b1286d2842739222","slug":"up-news-solution-camp-for-problems-of-electricity-consumers-from-12-to-19-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के लिए 12 से 19 सितंबर तक समाधान शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के लिए 12 से 19 सितंबर तक समाधान शिविर
Fri, 09 Sep 2022 09:16 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 09 Sep 2022 09:16 PM IST
सार
ऊर्जा मंत्री ने सूखे के मद्देनजर बकाये पर किसानों के निजी नलकूपों की बिजली न काटने तथा बिल वसूली के लिए परेशान न करने को कहा है। उन्होंने बिजली चोरी रोकने और ज्यादा लोड वाले क्षेत्रों की लगातार मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश के सभी उपकेंद्रों पर 12 से 19 सितंबर तक समाधान सप्ताह का आयोजन होगा। इस दौरान रोजाना सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण कराया जाएगा। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री ने शुक्रवार को शक्ति भवन में अधिकारियों के साथ बैठक में उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही समाधान के निर्देश दिए। कहा, समाधान सप्ताह के दौरान उपभोक्ताओं की बिलिंग, लोड बढ़ाने, कनेक्शन, मीटर लगाने, ट्रांसफार्मर की खराबी, जर्जर पोल व लाइन, ट्रांसफार्मर फीडर का लोड बढ़ाने तथा लो-वोल्टेज जैसी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करें। उन्होंने मुख्यालय के साथ बिजली कंपनियों व जिला एवं वितरण मंडल स्तर के सभी अधिकारियों को फील्ड का दौरा करके शिविरों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बिल वसूली के लिए किसानों को परेशान न करें
ऊर्जा मंत्री ने सूखे के मद्देनजर बकाये पर किसानों के निजी नलकूपों की बिजली न काटने तथा बिल वसूली के लिए परेशान न करने को कहा है। उन्होंने बिजली चोरी रोकने और ज्यादा लोड वाले क्षेत्रों की लगातार मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। नोएडा और मेरठ की तरह सभी बिजली कंपनियों में मोबाइल यूनिट संचालित की जाए जिससे ट्रिपिंग से बंद आपूर्ति को जल्द बहाल किया जा सके।
विज्ञापन