{"_id":"6936b99fe3a96d3ecf0e8755","slug":"up-news-sit-will-investigate-the-poisonous-cough-syrup-case-up-dgp-gave-information-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: एसआईटी करेगी जहरीली कफ सिरप मामले की जांच, ड्रग माफियाओं के खिलाफ 128 एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: एसआईटी करेगी जहरीली कफ सिरप मामले की जांच, ड्रग माफियाओं के खिलाफ 128 एफआईआर दर्ज
Mon, 08 Dec 2025 05:12 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 08 Dec 2025 05:12 PM IST
सार
यूपी में जहरीली कफ सिरप मामले की जांच राज्य स्तरीय एसआईटी से करवाई जाएगी। मामले में अब तक 128 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी में जहरीली कफ सिरप मामले की जांच आईजी के नेतृत्व में गठित होने वाली राज्य स्तरीय एसआईटी करेगी। कफ सिरप से मौत का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। ये जानकारी सोमवार को यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण और प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रदेश में ड्रग माफिया के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अब तक 128 एफआईआर दर्ज हुई हैं। किसी भी ड्रग की तरह कफ सिरप के भी स्टॉकिस्ट हैं जिसमें कुछ अवैध रूप से सिरप बेच रहे थे। मामले में पांच में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कहा कि कफ सिरप के बांग्लादेश और नेपाल में भी बेचे जाने का इनपुट मिला है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जांच के दायरे में आई फर्मों और आरोपियों की फायनेंशियल ट्रेल खंगाली जा रही है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। दुबई भागे आरोपियों का प्रत्यर्पण कराया जाएगा।
विज्ञापन