फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: SIT to investigate cases related to Mohammad Zubair, DIG Amit Verma nominated member

UP News : मोहम्मद जुबैर से जुड़े मामलों की जांच करेगी एसआईटी, डीआईजी अमित वर्मा सदस्य नामित

Wed, 13 Jul 2022 06:15 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 13 Jul 2022 06:15 AM IST
सार

प्रशांत कुमार ने बताया कि कर्नाटक के मूल निवासी मोहम्मद जुबैर के खिलाफ यूपी के सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर और हाथरस में दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष व पारदर्शी विवेचना के सफल निस्तारण के लिए इस एसआईटी का गठन किया गया है।

विज्ञापन
UP News: SIT to investigate cases related to Mohammad Zubair, DIG Amit Verma nominated member
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार - फोटो : amar ujala

विस्तार

डीजीपी मुख्यालय ने ऑल्ट न्यूज के को-फाउंडर मोहम्मद जुबैर के खिलाफ यूपी में दर्ज मामलों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। आईजी जेल प्रीतिंदर सिंह की अध्यक्षता में इस एसआईटी का गठन किया गया है। डीआईजी अमित वर्मा को एसआईटी का सदस्य नामित किया गया है।

विज्ञापन

  
अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि कर्नाटक के मूल निवासी मोहम्मद जुबैर के खिलाफ यूपी के सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर और हाथरस में दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष व पारदर्शी विवेचना के सफल निस्तारण के लिए इस एसआईटी का गठन किया गया है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जुबैर के खिलाफ उक्त जिलों में चैनलों के एंकरों पर व्यंगात्मक टिप्पणी करने, हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को भड़काने, देवी देवताओं के अपमानजनक एवं भड़काऊ पोस्ट डाले जाने के कारण यह मुकदमे दर्ज हैं। प्रशांत कुमार ने बताया कि एसआईटी के अध्यक्ष व सदस्य अपने स्तर से अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक व निरीक्षक नामित कर सकते हैं। एसआईटी जल्द से जल्द जांच व विवेचना पूरी कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed