{"_id":"62de9fec17aac835121350a7","slug":"up-news-shyamnath-temple-case-in-sitapur-instead-of-flowers-sticks-rained-on-kavandis","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : सीतापुर में श्यामनाथ मंदिर का मामला, फूल की जगह कावंड़ियों पर हुई लाठी की वर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : सीतापुर में श्यामनाथ मंदिर का मामला, फूल की जगह कावंड़ियों पर हुई लाठी की वर्षा
Mon, 25 Jul 2022 07:29 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 25 Jul 2022 07:29 PM IST
सार
डीएम अनुज सिंह मंदिर पर गए और लोगों से पूछताछ की। जबकि एसपी घुले सुशील चन्द्रभान लाठीचार्ज से इनकार कर रहे है। कप्तान ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
कांविड़यों पर लाठी बरसातीं पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सावन के दुसरे सोमवार को शहर के श्यामनाथ मंदिर पर कावंड़ियों की भीड़ उमड़ी। इनको काबू करने के लिए पुलिस को भी पसीने आ गए। जब ज्यादा दबाव बढ़ा तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। इसमे चोट लगने से कई कावंड़िये घायल भी हो गए हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि भक्त पंक्तिबद्ध न होकर दशर्न करने के लिए आगे बढ़ने लगे। इसी दौरान वहां पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाए गए पुलिस कमिर्यों ने सबको खदेड़ना शुरू कर दिया। पुलिस ने लाठियां फटकारी। इसका विरोध जब कावंड़ियों ने किया तो उन पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जिस पर भीड़ भागने लगी। इस दौरान कई हल्के रूप से चोटहिल हो गए। वहीं डीएम अनुज सिंह मंदिर पर गए और लोगों से पूछताछ की। जबकि एसपी घुले सुशील चन्द्रभान लाठीचार्ज से इनकार कर रहे है। कप्तान ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन