फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Roadways buses will be tracked from January, tender will be finalized on 23, many companies applied

UP News : जनवरी से ट्रैक होंगी रोडवेज बसें, 23 को फाइनल होंगे टेंडर, कई कंपनियों ने किया आवेदन

Mon, 12 Dec 2022 08:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 12 Dec 2022 08:11 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बेड़े में 12 हजार से अधिक बसों में वीटीएस लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ प्री बिड के लिए 16 कंपनियों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई है और टेंडर के लिए आवेदन किए गए हैं।

विज्ञापन
UP News: Roadways buses will be tracked from January, tender will be finalized on 23, many companies applied
यूपी रोडवेज की बसें - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

सबकुछ सही रहा तो जनवरी से रोडवेज बसों की ट्रैकिंग शुरू हो जाएगी। इससे बस की स्पीड, लोकेशन आदि पर नजर रखी जा सकेगी। रोडवेज बसों में व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम(वीटीएस) डिवाइस लगाने के लिए टेंडर 23 को फाइनल हो जाएंगेे।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बेड़े में 12 हजार से अधिक बसों में वीटीएस लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ प्री बिड के लिए 16 कंपनियों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई है और टेंडर के लिए आवेदन किए गए हैं। अधिकारी बताते हैं कि बसों में वीटीएस लगने पर बसों की लोकेशन, स्पीड वगैरह जांची जा सकेगी। इतना ही नहीं हादसा होने पर तत्काल राहत पहुंचाने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


ओवरस्पीड होने पर ड्राइवरों को चेतावनी भी दी जा सकेगी। रोडवेज अफसर यह भी बताते हैं कि बसों की लोकेशन की मॉनिटरिंग करने के लिए परिवहन निगम मुख्यालय पर पहले से ही बने सेंट्रल कंट्रोल एंड कमांड सेंटर को और भी आधुनिक बनाया जाएगा। यहीं से प्रदेश भर की बसों की मॉनिटरिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 को फाइनल होगा टेंडर
16 कंपनियों ने प्री बिड की बैठक में हिस्सा लिया था। टेंडर का काम 23 को फाइनल हो जाएगा। बसों में हाई क्वालिटी वीटीएस लगाया जाएगा, जिससे लोकेशन ट्रेस करने के साथ ही ओवरस्पीड से ड्राइवरों को रोका जा सकेगा।
-यजुवेंद्र सिंह, प्रधान प्रबंधक(आईटी), परिवहन निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed