{"_id":"65e31c12a933f0a8330d4a18","slug":"up-news-ro-aro-exam-cancelled-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मुख्यमंत्री का बड़ा निर्णय, समीक्षा अधिकारी\/सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुख्यमंत्री का बड़ा निर्णय, समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा निरस्त
Sat, 02 Mar 2024 06:22 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 02 Mar 2024 06:22 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी दशा में नहीं छोड़ेंगे। युवाओं के दोषियों को ऐसी सजा दिलाएंगे जो नजीर बनेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 11 फरवरी 2024 को आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) परीक्षा, 2023 की शनिवार को समीक्षा की गई। इस परीक्षा में कथित रूप से प्रश्न पत्र के कतिपय प्रश्नों के सोशल मीडिया पर वायरल होने के शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिसके संबंध में शासन द्वारा सर्व साधारण को परीक्षा को प्रभावित करने से संबंधित तथ्यों के साक्ष्य उपलब्ध कराए जाने की विज्ञप्ति निर्गत की गयी थी।
विज्ञापन
तत्क्रम में शासन को उपलब्ध कराए गये साक्ष्यों तथा आयोग द्वारा उपलब्ध रिपोर्ट के परिप्रेक्ष्य में मुख्यमंत्री द्वारा यह निर्देश दिया गया है कि लोक सेवा आयोग द्वारा 11 फरवरी को आयोजित समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक) परीक्षा 2023 की दोनों सत्रों की परीक्षाओं को निरस्त कर दिया जाए। इसकी परीक्षा आगामी 06 माह में पुनः कराई जाए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रायबरेली से ब्राह्मण चेहरा उतार सकती है भाजपा, कुमार विश्वास को लेकर हो रही चर्चा, खुद भी दिया संदेश
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सिपाही भर्ती परीक्षा: यूपी एसटीएफ ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, विभूतिखंड थाने में एफआईआर दर्ज
उक्त के अतिरिक्त मुख्यमंत्री यह भी निर्देश दिए हैं कि इस प्रकार के आपराधिक कृत्य में सम्मिलित व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी वैधानिक व दण्डात्मक कार्यवाही करने हेतु यह प्रकरण राज्य की एसटीएफ को संदर्भित कर दिया जाए। एसटीएफ. शीघ्रातिशीघ्र इसकी विवेचना संपन्न करेगी तथा इस कृत्य में लिप्त सभी उत्तरदायी व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।