फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Responsibility will be fixed in 25 districts with poor performance in school education

UP News : स्कूली शिक्षा में खराब प्रदर्शन वाले 25 जिलों में तय होगा उत्तरदायित्व, जिम्मेदार पर होगी कार्रवाई

Wed, 19 Apr 2023 09:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 19 Apr 2023 09:54 PM IST
सार

महानिदेशक महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद भी पांच जिलों का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही अपर परियोजना निदेशक, वरिष्ठ विशेषज्ञ, वित्त नियंत्रक व पाठ्य पुस्तक अधिकारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। यह निरीक्षण 24 अप्रैल से 15 मई के बीच किया जाएगा।

विज्ञापन
UP News: Responsibility will be fixed in 25 districts with poor performance in school education
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की स्कूली शिक्षा में खराब प्रदर्शन वाले जिलों का विभाग की ओर से दो दिन का भौतिक निरीक्षण कराया जाएगा। इसके लिए निदेशालय ने टीमों का गठन और जांच के बिंदु निर्धारित किए हैं। साथ ही यह भी कहा है कि जिलों में कमियां मिलने पर उत्तरदायित्व तय करते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही भी की जाएगी।

विज्ञापन


विभागीय मासिक समीक्षा बैठकों में जिन जिलों का प्रदर्शन बराबर खराब मिल रहा है, उनमें से कई में चेतावनी के बाद भी सुधार नहीं किया जा रहा है। इसे देखते हुए परियोजना निदेशालय की कोर टीम से इन जिलों का निरीक्षण कराने का निर्णय लिया गया है। यह टीम जिलों में ऑपरेशन कायाकल्प, मान्यता पोर्टल, निपुण भारत, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, गवर्नेंस, वित्त एवं लेखाधिकारी पटल व मानव संपदा से जुड़े कामों की प्रगति व स्थिति देखेगी।
विज्ञापन


महानिदेशक महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद भी पांच जिलों का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही अपर परियोजना निदेशक, वरिष्ठ विशेषज्ञ, वित्त नियंत्रक व पाठ्य पुस्तक अधिकारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। यह निरीक्षण 24 अप्रैल से 15 मई के बीच किया जाएगा। निरीक्षण के बाद पंद्रह दिन में सभी को अपनी रिपोर्ट परियोजना कार्यालय में देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों का प्रर्दशन खराब
बलिया, बस्ती, हरदोई, सीतापुर, आजमगढ़, सुल्तानपुर, प्रयागराज, बदायूं, बुलंदशहर, गोंडा, कन्नौज, कुशीनगर, मथुरा, ललितपुर, संत कबीरनगर, प्रतापगढ़, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, कानपुर देहात, सिद्धार्थनगर, रायबरेली, सोनभद्र, उन्नाव, मिर्जापुर व मऊ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed