{"_id":"6320d6e435a7c5592128cf4e","slug":"up-news-resignation-of-six-veterinarians-of-saharanpur-accepted","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : गोवंश मृत्यु प्रकरण में सहारनपुर के छह पशु चिकित्सकों का इस्तीफा मंजूर, फिर भड़के डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : गोवंश मृत्यु प्रकरण में सहारनपुर के छह पशु चिकित्सकों का इस्तीफा मंजूर, फिर भड़के डॉक्टर
Wed, 14 Sep 2022 12:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:51 AM IST
सार
UP News :उधर पशु चिकित्सा संघ के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार का कहना है कि यह गलत है और अभी केवल अल्टीमेटम दिए गए थे। शासन इस्तीफे स्वीकार कर ठीक नहीं कर रहा। अमरोहा गो संरक्षण केंद्र में पिछले दिनों 63 गायों की मौत हो गई थी जिस पर हंगामा हो गया था।
विज्ञापन
यूपी सचिवालय
- फोटो : Social Media
विस्तार
अमरोहा स्थित गो संरक्षण केंद्र में गायों के मरने के प्रकरण में सांकेतिक इस्तीफा देने वाले सहारनपुर के 6 पशु चिकित्सकों के इस्तीफे शासन ने स्वीकार कर लिए हैं। उधर पशु चिकित्सा संघ के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार का कहना है कि यह गलत है और अभी केवल अल्टीमेटम दिए गए थे। शासन इस्तीफे स्वीकार कर ठीक नहीं कर रहा ।
विज्ञापन
अमरोहा गो संरक्षण केंद्र में पिछले दिनों 63 गायों की मौत हो गई थी। इस पर वहां के पशु चिकित्सा अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया था और एक डिप्टी सीवीओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई थी। इस पर उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा संघ ने विरोध जताया था और कहा था कि यदि यह निलंबन वापस नहीं लिया गया तो पशु चिकित्सा अधिकारी सामूहिक इस्तीफा दे देंगे। साथ ही उन्होंने लंपी वायरस के लिए चल रहे वैक्सीनेशन का भी बहिष्कार करने की चेतावनी दी थी ।
विज्ञापन
इस मामले में सहारनपुर के 6 चिकित्सकों ने इस्तीफे दिए जिन्हें शासन ने स्वीकार कर लिया और राज्यपाल ने भी इन्हें स्वीकृति प्रदान कर दी। उधर संघ के अध्यक्ष का कहना है कि सांकेतिक इस्तीफे दिए जाते हैं, उनको कैसे स्वीकार किया जा सकता है। अमरोहा में भी गलत कार्रवाई हुई है। 120 गायों को बचा लिया गया। बावजूद इसके चिकित्सकों पर कार्रवाई हुई।
विज्ञापन