फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News : Request not to disturb madrassa management in the name of survey of madrasas

UP News : मदरसों के सर्वे के नाम पर मदरसा प्रबंधन को परेशान न किए जाने का अनुरोध

Wed, 21 Sep 2022 09:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 21 Sep 2022 09:17 PM IST
सार

प्रतिनिधिमंडल ने गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के सर्वे के मौजूदा रूप पर अपनी सहमति जताते हुये सर्वे के नाम पर मदरसा प्रबंधन को परेशान न किये जाने का अनुरोध किया। चेयरमैन ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि मदरसों को सर्वे कराने का मकसद मदरसों सही संख्या और उनके हालात का पता लगाना है ताकि जरुरत पड़ने पर उनको सुविधाएं दी जा सकें।

विज्ञापन
UP News : Request not to disturb madrassa management in the name of survey of madrasas
मदरसा

विस्तार

जमीयत उलमा ए हिंद की प्रदेश इकाई ने बुधवार को मदरसा बोर्ड के चेयरमैन डा. इफ्तिखार अहमद जावेद से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के सर्वे के मौजूदा रूप पर अपनी सहमति जताते हुये सर्वे के नाम पर मदरसा प्रबंधन को परेशान न किये जाने का अनुरोध किया। चेयरमैन ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि मदरसों को सर्वे कराने का मकसद मदरसों सही संख्या और उनके हालात का पता लगाना है ताकि जरुरत पड़ने पर उनको सुविधाएं दी जा सकें। 

विज्ञापन


प्रदेश सरकार गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे करा रही है। इसको लेकर तरह तरह की खबरों से मदरसों के प्रबंधन खासा चिंतित हैं। ऐसे में जमीअत उलमा ए हिंद के महासचिव मौलाना हकीमुददीन कासमी की अगुवाई में मौलाना शबीर मजाहिरी, मौलाना इसलामउल हक असजद कासमी, मौलाना मुफ्ती जफर कासमी, सैयद हुसैन अहमद, मौलाना अमीनुल हक अब्दुल्लाह, कारी जाकिर हुसैन, मौलाना अलाउददीन, मौलाना मुजीब अहमद ने मदरसा बोर्ड के चेयरमैन डा. जावेद से मुलाकात की। 
विज्ञापन


मौलाना हकीमुददीन ने कहा कि मदरसा का सर्वे जिन बिंदुओं को लेकर कराया जा रहा है हम उससे संतुष्ट है लेकिन मदरसों के सर्वे के नाम पर प्रबंधन को परेशान नही किया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि मदरसा प्रबंधन सर्वे के दौरान मांगी गई जानकारियां और उससे संबन्धित कागजात भी प्रशासन को उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन जानकारी और उससे संबन्धित कागजात का बाद में गलत इस्तेमाल न किया जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड के चेयरमैन ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि मदरसों का साधारण सर्वे है, समय समय पर स्कूल कालेजों का भी सर्वे कराया जाता है। मदरसों का सर्वे शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने के लिये कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद है कि मदरसों के बच्चे भी अन्य बोर्डों की तर्ज पर बेहतर शिक्षा हासिल कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed