फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Recruitment will be done soon in Transport Corporation, the government has prepared, 1649 operators o

UP News : परिवहन निगम में जल्द होंगी भर्तियां, सरकार ने की तैयारी, छह रीजन के 1649 परिचालकों की भी होगी भर्ती

Tue, 04 Jul 2023 05:36 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 04 Jul 2023 05:36 AM IST
सार

परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि इसके अतिरिक्त परिवहन निगम के 06 रीजन में 1649 संविदा परिचालक की भर्ती करेगा। उन्होंने बताया कि भर्ती की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
UP News: Recruitment will be done soon in Transport Corporation, the government has prepared, 1649 operators o
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरकार उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में कर्मचारियों की कमियों को जल्द पूरा करेगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक तथा सहायक विधि अधिकारी की कमी को पूरा करने के लिए परिवहन निगम जल्द ही 50 सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एवं 06 सहायक विधि अधिकारी की भर्ती करेगा। इसकी स्वीकृति हो चुकी है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों एवं सहायक विधि अधिकारी की भर्ती संविदा के आधार पर की जाएगी। 

विज्ञापन


परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि इसके अतिरिक्त परिवहन निगम के 06 रीजन में 1649 संविदा परिचालक की भर्ती करेगा। उन्होंने बताया कि भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम लखनऊ रीजन में 288, अलीगढ़ रीजन में 239, गाजियाबाद में 147, मुरादाबाद में 557, बरेली में 256 तथा नोएडा में 126 परिचालकों की भर्ती करेगा। इससे परिचालकों की कमी दूर होगी तथा संचालन में भी सहूलियत होगी।
विज्ञापन


547 कर्मियों की भी होगी भर्ती
परिवहन निगम इसके साथ ही समूह ग एवं समूह घ के अन्तर्गत स्वीकृत 547 कर्मियों की भर्ती भी करने जा रहा है, जिसकी स्वीकृति हो चुकी है। परिवहन मंत्री के मुताबिक ये भर्ती उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन के माध्यम से किया जायेगा। यह भर्ती दो चरणों में की जायेगी। प्रथम चरण में 383 पदों पर भर्ती की जायेगी। इसमें केन्द्र प्रभारी के 93, मैकेनिक के 240, इलेक्ट्रिशियन के 25 एवं सहायक स्टोर कीपर के 25 पद स्वीकृत हैं। जबकि द्वितीय चरण में 164 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें मैकेनिक के 30, इलेक्ट्रिशियन के 31 एवं असिस्टेंट स्टोर कीपर के 103 पद स्वीकृत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed