{"_id":"6a44a87d0e4a451e000cb3c1","slug":"up-news-ram-mandir-trust-president-mahant-nritya-gopal-das-s-health-deteriorates-admitted-to-medanta-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: अचेत अवस्था में अस्पताल लाए गए थे महंत नृत्यगोपाल दास, अस्पताल ने दिया हेल्थ अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: अचेत अवस्था में अस्पताल लाए गए थे महंत नृत्यगोपाल दास, अस्पताल ने दिया हेल्थ अपडेट
Wed, 01 Jul 2026 11:11 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:11 AM IST
सार
मेदांता अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने बयान जारी कर महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य की जानकारी दी। बताया कि उन्हें मूत्र मार्ग संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
महंत नृत्य गोपाल दास।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अयोध्या के राम मंदिर के ट्रस्ट श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें लखनऊ मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महंत नृत्य गोपाल की तबीयत इसके पहले जनवरी के महीने में भी बिगड़ गई थी तब लखनऊ के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चला था। हालांकि, वो ठीक हो गए थे। अस्पताल में उनके भर्ती होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने गए थे और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।
उनके स्वास्थ्य को लेकर मेदांता लखनऊ के चिकित्सा अधीक्षक ने बयान जारी किया है। जारी किए गए बयान में कहा गया है कि महंत नित्य गोपाल दास जी (आयु: 89वर्ष) को 29 जून 2026 को दोपहर लगभग 1:30 बजे मेदांता अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया। उस समय वे अचेत अवस्था में थे। प्रारंभिक जांच में उन्हें मूत्र मार्ग संक्रमण (Urinary Tract Infection - UTI) की पुष्टि हुई।
वर्तमान में उनका उपचार मेदांता अस्पताल के क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. दिलीप एवं उनकी टीम की निगरानी में चल रहा है। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा 24×7 सतत निगरानी की जा रही है। उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा आवश्यक उपचार प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि महंत नृत्य गोपाल दास राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख संतों में से एक हैं। वे राम मंदिर आंदोलन से शुरुआती दिनों से ही जुड़े रहे और अपना पूरा जीवन राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। वह 1986 में राम जन्मभूमि मुक्ति यज्ञ समिति के उपाध्यक्ष बने। 1992 के बाद राम जन्मभूमि न्यास (वीएचपी द्वारा गठित) के प्रमुख बने और 2006 में बने।
महंत नृत्य गोपाल दास श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वे वर्तमान अध्यक्ष हैं। राम मंदिर आंदोलन के दौरान कोर्ट-कचहरी, सड़क आंदोलन और संत-समाज को एकजुट करने में उनकी अग्रणी भूमिका रही। उन्होंने मणिराम दास छावनी के महंत के रूप में सैकड़ों साधुओं को संगठित किया।
उन्होंने भूमि पूजन, राम मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मौजूद रहकर प्रमुख योगदान दिया। वह 89 वर्ष के हैं और पहले भी कई बार उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जा चुका है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन