{"_id":"6a25495f0fc7fa9490007a39","slug":"up-news-railways-generates-35-of-its-electricity-consumption-from-solar-energy-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: बिजली व्यवस्था की समीक्षा की, प्रयासों को सराहा और उत्कृष्ट के लिए दी शाबाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: बिजली व्यवस्था की समीक्षा की, प्रयासों को सराहा और उत्कृष्ट के लिए दी शाबाशी
Sun, 07 Jun 2026 04:05 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 07 Jun 2026 04:05 PM IST
सार
लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओपी श्रीवास्तव ने बिजली व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही, भीषण गर्मी और रिकॉर्ड तोड़ तापमान के बीच फील्ड पर चौबीसों घंटे डटे रहने वाले विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना कर शाबाशी दी।
विज्ञापन
बिजली अभियंताओं के साथ बैठक करते हुए विधायक ओपी श्रीवास्तव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओपी श्रीवास्तव ने रविवार इंदिरा नगर स्थित कार्यालय पर गोमतीनगर जोन की बिजली व्यवस्था की समीक्षा की।
विज्ञापन
उन्होंने बिजली व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही, भीषण गर्मी और रिकॉर्ड तोड़ तापमान के बीच फील्ड पर चौबीसों घंटे डटे रहने वाले विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना कर शाबाशी दी। विधायक ने जोनल मुख्य अभियंता सुशील गर्ग की अगुवाई में काम कर रहे अधिशासी, सहायक, अवर अभियंता व उपकेंद्रों के कामगारों के जज्बे को सलाम किया।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि जब तापमान 40 डिग्री के पार हो और लोग घरों से बाहर निकलने में कतराते हैं, ऐसे समय में हमारे लाइनमैन, जेई, एसडीओ और अधिशासी अभियंता धूप और लू की परवाह किए बिना एलटी लाइनों को दुरुस्त करने का काम करा रहे हैं। उन्होंने मुख्य अभियंता को निर्देश दिए कि गर्मी के दौरान पूरी टीम अलर्ट रहे, जिससे बिजली व्यवस्था चौकस रहे।
विज्ञापन