फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Rahul's attack on Yogi, BJP retaliated after commenting on Chief Minister

UP News : राहुल का योगी पर वार, मुख्यमंत्री पर टिप्पणी के बाद सरकार के मंत्रियों और भाजपा ने किया पलटवार

Tue, 07 Feb 2023 10:01 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 07 Feb 2023 10:01 PM IST
सार

डूमरियागंज से भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि राहुल गांधी ने इस तरह के निंदनीय बयान से जाहिर कर दिया है कि वह पप्पू ही है। उन्होंने कहा कि राहुल ने योगी पर इस तरह का बयान देकर हिंदुओं और गोरक्षनाथ मठ का अपमान किया है। उन्हें इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन
UP News: Rahul's attack on Yogi, BJP retaliated after commenting on Chief Minister
राहुल गांधी व योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से दिल्ली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ की गई टिप्पणी पर योगी सरकार के मंत्रियों और भाजपा ने राहुल पर पलटवार किया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल की टिप्पणी को ओछी और निंदनीय बताया। राहुल मानसिक संतुलन खो चुके है।

विज्ञापन


नई दिल्ली स्थित कॉस्टीट्यूशनल क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य में भाजपा जो कर रही है वह धर्म नहीं अधर्म है। राहुल ने कहा कि योगी आदित्यनाथ को यदि हिंदू धर्म समझ में आता तो जो वह कर रहे हैं नहीं करते। योगी अपने मठ का अपमान कर रहे है। उन्होंने कहा कि योगी एक धार्मिक नेता नहीं बल्कि एक सामान्य ठग है।
विज्ञापन


हिंदुत्व के महाज्ञानी नहीं बने
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राहुल ने योगी आदित्यनाथ के लिए जिस भाषा का उपयोग किया है वह निंदनीय है। राहुल को अपना बयान वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल संसद में तो वरिष्ठ हो रहे हैं लेकिन गंभीरता नहीं है। राहुल देश का प्रधानमंत्री बनने के लिए मुंगेरीलाल का हसीन सपना देख रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल हिंदुत्व के महाज्ञानी नहीं बने, उन्हें हिंदुत्व के बारे में कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसिक संतुलन खो चुके हैं राहुल
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी मानसिक संतुलन खो चुके है। कब क्या कहते हैं और क्या करते हैं उन्हें खुद पता नहीं रहता है। शब्दों पर उनका बिलकुल नियंत्रण नहीं है। दशकों तक उनकी पार्टी ने हिंदुस्तान और यूपी को ठगा है। राहुल गांधी यूपीए सरकार के समय हुए घोटाले याद करें जब पूरी यूपीए सरकार ने भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं लांघ दी थी। योगी प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ एक संत भी है, एक संत के खिलाफ इस तरह की  बयानबाजी उचित नहीं है यह हमारी संस्कृति के खिलाफ है।

राहुल को इतिहास और वर्तमान की जानकारी नहीं है
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी की टिप्पणी ओछी और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि राहुल की टिप्पणी से साफ जाहिर है कि उन्हें इतिहास और वर्तमान की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने यूपी में कानून का राज स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का यह बयान उनकी राजनीतिक अपरिपक्वता को दर्शाता है। राहुल गांधी मोहनिंद्रा में हैं वह उत्तर प्रदेश में आए नहीं हैं, इसलिए उन्हें यूपी के विकास की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ सनातन संस्कृति के उपासक हैं। उनके लिए मानव मात्र की चिंता, उसकी समस्याओं का निराकरण और बिना भेदभाव सबका कल्याण सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस  हमेशा से आस्था के साथ खिलवाड़ करती रही  है। भगवान राम और कृष्ण के अस्तित्व पर सवाल खड़ा करने वालों को गोरक्षपीठ की सामाजिक समरसता के बारे में ज्ञान नहीं है।

राहुल ने बता दिया कि वह पप्पू ही है
डूमरियागंज से भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि राहुल गांधी ने इस तरह के निंदनीय बयान से जाहिर कर दिया है कि वह पप्पू ही है। उन्होंने कहा कि राहुल ने योगी पर इस तरह का बयान देकर हिंदुओं और गोरक्षनाथ मठ का अपमान किया है। उन्हें इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।


सपा ने भी साधा निशाना
समाजवादी पार्टी ने भी योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. आशुतोष वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संत तो नहीं है। उनकी कार्यप्रणाली संत जैसी नहीं है। जो संत होता है, उसके कर्म और मन में हमेशा जनकल्याण होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed