फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Rahul Gandhi will participate in Samvidhan Samman Sammelan in Prayagraj.

UP News: 24 अगस्त को प्रयागराज में संविधान सम्मान सम्मेलन में हिस्सा लेंगे राहुल गांधी

Sun, 18 Aug 2024 12:03 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 18 Aug 2024 12:03 AM IST
सार

कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय और जाति जनगणना के मु्द्दे को लगातार धार देगी। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रयागराज में 24 अगस्त को एक सम्मेलन में हिस्सा लेने आ रहे हैं।

विज्ञापन
UP News: Rahul Gandhi will participate in Samvidhan Samman Sammelan in Prayagraj.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी। - फोटो : एएनआई

विस्तार

कांग्रेस सामाजिक न्याय, जाति जनगणना और संविधान बचाने के मुद्दे को निरंतर धार देगी। इसी रणनीति के तहत 24 अगस्त को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी प्रयागराज में आयोजित संविधान सम्मान सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


कांग्रेस की ओर से लोकसभा चुनाव के दौरान जाति जनगणना और संविधान बचाने के मुद्दे को लेकर अभियान चलाया गया। राहुल गांधी ने अपनी यात्रा और जनसभाओं में भी इस मुद्दे को उठाया। इसके बाद लखनऊ में आयोजित संविधान सम्मेलन में भी इस मुद्दे को उठाया। अब चुनाव बाद भी पार्टी की ओर से पूरे देश में जाति जनगणना के मुद्दे पर आंदोलन चलाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


इसी रणनीति के तहत 24 अगस्त को राहुल गांधी प्रयागराज आ रहे हैं। वह इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन कंवेंशन सेंटर में आयोजित संविधान सम्मान सम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता के तौर पर हिस्सा लेंगे। सम्मेलन का आयोजन कांग्रेस के बजाय विभिन्न सामाजिक चेतना फाउंडेशन न्याय और समृद्ध भारत की ओर से किया जा रहा है। फाउंडेशन के अध्यक्ष पूर्व जिला न्यायाधीश बीडी नकवी ने बताया कि सम्मेलन में उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह यादव सहित देशभर के संविधानविद, प्रोफेसर, डॉक्टर, इंजीनियर आदि हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed