फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Preparation to curb extravagance in municipal bodies

UP News : नगर निकायों में फिजूलखर्ची पर लगाम लगाने की तैयारी, खर्च, आमदनी और कामकाज का तैयार होगा ब्योरा

Fri, 09 Dec 2022 10:10 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 09 Dec 2022 10:10 AM IST
सार

ब्योरे के आधार पर निकायों की आमदनी और खर्च का सत्यापन भी कराया जाएगा। इसीलिए वसूली व खर्च के साथ नवनिर्मित और मरम्मत वाली सड़कों की लंबाई व चौड़ाई का ब्योरे में विशेष तौर पर उल्लेख करने को कहा गया है।

विज्ञापन
UP News: Preparation to curb extravagance in municipal bodies
रुपये। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नगर निकायों में आकस्मिक कार्य की आड़ में फिजूलखर्ची की शिकायतों को देखते हुए सरकार ने हर साल अलग-अलग ब्योरा तैयार कराने का फैसला किया है। इसके लिए नगर विकास विभाग को निर्माण कार्यों के अलावा खर्च, वेतन भुगतान, अवस्थापना विकास समेत अन्य कार्यों का विवरण देना होगा। इसके आधार पर ही वार्षिक पुस्तिका प्रकाशित की जाएगी।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि ब्योरे के आधार पर निकायों की आमदनी और खर्च का सत्यापन भी कराया जाएगा। इसीलिए वसूली व खर्च के साथ नवनिर्मित और मरम्मत वाली सड़कों की लंबाई व चौड़ाई का ब्योरे में विशेष तौर पर उल्लेख करने को कहा गया है।
विज्ञापन


इन बिंदुओं पर मांगा ब्योरा
नगर निकायोंके क्षेत्रफल के साथ जनसंख्या, कार्यरत कर्मचारियों का वेतन, गृहकर, विज्ञापन, जल, प्रेक्षागृह, पशु, वाहन समेत अन्य कर व राजस्व वसूली का उल्लेख करने को कहा गया है। आय, करेतर व शासकीय मद से होने वाली आय और विकास, नागरिक सुविधाओं, अधिष्ठान, नवनिर्माण, मरम्मत कार्य, पथ प्रकाश, सड़क निर्माण, भवन, नाला, नाली, सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सीवर व विज्ञापन आदि मदों में खर्च का भी ब्योरा मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


47 नगर निकायों ने भेजा ब्योरा
बिलारी, ठाकुरद्वारा, हसनपुर, बछराऊं, धामपुर, सरधना, अनूपशहर, शिकारपुर, गुलावटी, तिलहर, जलालाबाद, राठ, बिलग्राम व शाहगंज नगर पालिका परिषदों ने ब्योरा भेज दिया है। इसी तरह गंवा, सिरसी, नौगवांसादात, जोया, मसवासी, सहसपुर, दोघट, छपरौली, टीकरी, ककोड़, खानपुर, बुगरासी, छतारी, एलम, सखानू, खैरागढ़, स्वामीबाग, बरसाना, चौमुहा, डलमऊ, ऊंचाहार, इल्तिफातगंज, मनकापुर, खरगूपुर, तुलसीपुर, पचफेड़वा, मगहर, कोपागंज, अमिला, घोसी, वलीदपुर, जफराबाद, खेतासराय नगर पंचायतों ने भी ब्योरा भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed