फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP news: Population policy will be released on Sunday

यूपी : रविवार को जारी होगी जनसंख्या नीति, आबादी पर नियंत्रण के लिए जागरूकता पर जोर

Fri, 09 Jul 2021 01:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 09 Jul 2021 01:28 AM IST
सार

नई नीति में गर्भ निरोधक उपायों की सुलभता को बढ़ाने, सुरक्षित गर्भपात की समुचित व्यवस्था देने, नपुंसकता- बांझपन की समस्या का समाधान करने, बुजुर्गों की देखभाल के लिए व्यापक व्यवस्था की जाएगी। नई नीति जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रयासों को तेज करने वाली होगी। 
 

विज्ञापन
UP news: Population policy will be released on Sunday
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रदेश में 11 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नई जनसंख्या नीति 2021-30 जारी करेंगें। इसमें नवजात मृत्यु दर एवं मातृ मृत्यु दर को कम करने की कोशिश होगी। 11 से 19 वर्ष के किशोरों के पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य के बेहतर प्रबंधन की व्यवस्था भी की जाएगी। गुरुवार को मुख्यमंत्री के सामने नई नीति का प्रस्तुतिकरण किया गया।

विज्ञापन


नई नीति में गर्भ निरोधक उपायों की सुलभता को बढ़ाने, सुरक्षित गर्भपात की समुचित व्यवस्था देने, नपुंसकता- बांझपन की समस्या का समाधान करने, बुजुर्गों की देखभाल के लिए व्यापक व्यवस्था की जाएगी। नई नीति जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रयासों को तेज करने वाली होगी। 
विज्ञापन


इसमें 2026 और 2030 तक के लिए दो चरणों में अलग- अलग मानकों पर केंद्रित लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नई जनसंख्या नीति 2021- 30 जारी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसंख्या नीति प्रस्तुतिकरण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कई समुदाय में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जागरुकता का अभाव है। ऐसे में समुदाय केंद्रित जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने स्कूलों में हेल्थ क्लब बनाने, डिजिटल हेल्थ मिशन की भावनाओं के अनुरूप नवजातों, किशोरों और वृद्धजनों की डिजिटल ट्रैकिंग की व्यवस्था के भी निर्देश दिए। 


कहा कि जन घनत्व कम होने से लोगों को बेहतर पर्यावरण मिल सकेगा। स्वस्थ समाज की स्थापना के लिए जनसंख्या का स्थिरीकरण आवश्यक है। इससे समाज की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकता है। इस दौरान स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग,  चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह,  अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं एमएसएमई  नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार, सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्रीमती अर्पणा यू, सूचना निदेशक शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed