फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News : Polytechnic entrance exam proposed from July 20

UP News : पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा 20 जुलाई से प्रस्तावित, पहली बार सभी 75 जिलों में परीक्षा आयोजन की तैयारी

Wed, 21 Jun 2023 07:12 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 21 Jun 2023 07:12 PM IST
सार

प्रवेश परीक्षा के लिए 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए। परिषद के सचिव संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए 378870 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इसमें से 324225 अभ्यर्थियों ने फार्म भरकर प्रवेश शुल्क जमा किया। जो प्रवेश परीक्षा के लिए योग्य हैं।

विज्ञापन
UP News : Polytechnic entrance exam proposed from July 20
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में नए सत्र 2023-24 में सरकारी, अनुदानित व निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों के लिए प्रवेश परीक्षा 20 जुलाई से पांच अगस्त के बीच प्रस्तावित की गई है। शासन की ओर से पहली बार प्रदेश के सभी 75 जिलों में प्रवेश परीक्षा आयोजन की तैयारी चल रही है। प्रवेश परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन किया जाएगा।

विज्ञापन


पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया मार्च में शुरू की गई थी। पहले प्रवेश परीक्षाएं जून में प्रस्तावित थीं। इससे कुछ दिन पहले ही संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव राम रतन को हटा दिया गया था। इसकी वजह और प्रवेश परीक्षा के लिए एजेंसी का चयन न होने से प्रवेश परीक्षाएं जुलाई में आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। साथ ही आवेदन करने की तिथि भी कई बार बढ़ाई गई।
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा के लिए 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए। परिषद के सचिव संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए 378870 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इसमें से 324225 अभ्यर्थियों ने फार्म भरकर प्रवेश शुल्क जमा किया। जो प्रवेश परीक्षा के लिए योग्य हैं। प्रवेश परीक्षा लगभग 2.38 सीटों के लिए होगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा केंद्र के लिए प्राथमिकता पर चार विकल्प देने हैं। वहीं आवेदन फार्म में किसी तरह के सुधार के लिए भी 27 जून तक का मौका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉलीटेक्निक सेमेस्टर परीक्षा कार्यक्रम जारी, दो दिन मांगी आपत्ति
प्रदेश में सरकारी, अनुदानित व निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों की सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 28 जून से 20 जुलाई के बीच होंगी। प्राविधिक शिक्षा परिषद ने सेमेस्टर परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम वेबसाइट पर जारी कर दिया है। परीक्षा में लगभग दो लाख विद्यार्थी शामिल होंगे।


परिषद के सचिव राकेश वर्मा ने बतायाकि परीक्षा कार्यक्रम को लेकर किसी तरह की आपत्ति 22 जून तक दे सकते हैं। इसके बाद अंतिम परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने सभी कॉलेज प्राचायोऱ्ं से कहा है कि अगर विशेष बैक पेपर में किसी छात्र का थ्योरी विषय छूट गया है तो इसकी भी सूचना दें। बता दें कि परिषद की ओर से पहली बार निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। वहीं माध्यमिक के राजकीय इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed