फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Policemen will get the benefit of E pension system in Uttar Pradesh.

UP News: मुख्यमंत्री योगी का पुलिसकर्मियों को तोहफा, मिलेगा ई-पेंशन प्रणाली का लाभ

Sat, 05 Oct 2024 12:05 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 05 Oct 2024 12:05 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिपाही भर्ती परीक्षा का परिणाम इस माह के अंत तक जारी करने और रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
UP News: Policemen will get the benefit of E pension system in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिसकर्मियों को ई-पेंशन प्रणाली से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। इससे सभी पुलिसकर्मी मानव संपदा पोर्टल से जुड़ जाएंगे। उन्होंने हर पुलिसकर्मी को समय पर पदोन्नति देने, चरित्र पंजिका पर सही विवरण अंकित करने, योग्यता के मुताबिक तैनाती देने और सेवानिवृत्ति पर देयकों का भुगतान समय से करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने सिपाही भर्ती परीक्षा का परिणाम इस माह के अंत तक जारी करने और रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन


सीएम ने शुक्रवार को अपने आवास पर एडीजी स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक में सभी से उनके कार्यों, नवाचारों और उपलब्धियों के बारे में जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि कार्मिक और स्थापना इकाई के पास हर अधिकारी के अच्छे कार्यों और गलतियों का ब्यौरा होना चाहिए। पुलिसकर्मियों को आधुनिक उपकरण दें और प्रशिक्षण की व्यवस्था को बेहतर बनाएं। सभी का लक्ष्य बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखना है। कोई फाइल 3 दिन से अधिक लंबित न हो। कोई समस्या हो तो डीजीपी कार्यालय, गृह विभाग अथवा सीधे मुझसे मिल सकते हैं। अधिकारियों के जिलों में जाने से अधीनस्थों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। पहली बार हो रही कंडम वेपन्स के निस्तारण की प्रक्रिया को सावधानी से पूरा करें।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



शारीरिक दक्षता परीक्षा के नियम व्यावहारिक बनाएं
सीएम ने कहा कि शारीरिक दक्षता परीक्षा के नियम व्यावहारिक होने चाहिए। मृतक आश्रितों के प्रकरण में आश्रित की आयु को ध्यान में रखते हुए नियमों में बदलाव पर विचार करें और इन प्रकरणों का तय समय सीमा में निस्तारण करें। जिलों में साइबर क्राइम थाने की स्थापना में देर न हो। केंद्र सरकार के साइबर फोरेंसिक लैब की स्थापना के प्रस्ताव के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करें। राजधानी के स्टेट फोरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट को साधन-संपन्न बनाने के लिए सरकार हर सहयोग देगी।


रेलवे ट्रैक पर रहे पैनी नजर
सीएम ने कहा कि हाल के दिनों में रेलवे ट्रैक पर सिलेंडर, रॉड आदि चीजें मिली हैं। पत्थर फेंकने की घटनाएं भी हुई हैं। लिहाजा जीआरपी, आरपीएफ, रेलवे प्रशासन और सिविल पुलिस को मिलकर काम करने की आवश्यकता है। लोकल इंटेलिजेंस को और मजबूत करें।

वीआईपी सुरक्षा में युवाओं को दें तरजीह
सीएम ने कहा कि वीआईपी सुरक्षा में तैनात पुलिस बल का स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। तैनाती में युवाओं को वरीयता दें और आदर्श आचरण के लिए काउंसिलिंग कराएं। वर्तमान में 10 एयरपोर्ट की सुरक्षा यूपीएसएसएफ कर रही है, जिसके जवानों का शूटिंग परीक्षण भी कराया जाए। कमांडो ट्रेनिंग और बेहतर करने की आवश्यकता है। ऊर्जावान युवाओं को प्रशिक्षण के लिए प्रोत्साहित करें। सीएम ने कहा कि शहरों में ट्रैफिक जाम बड़ी समस्या बना है। इसके समाधान का प्रयास करें। सुरक्षा के लिहाज से ई-रिक्शा चलाने वालों का सत्यापन कराएं। नाबालिग ई-रिक्शा न चलाएं, यह सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed