फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM Narendra Modi Ayodhya Visit: Prime Minister Will Attend Ram Mandir Deepotsav for First Time Know Full Sched

Deepotsav in Ayodhya: आज श्रीराम का राजतिलक करेंगे पीएम मोदी, रामनगरी में है दीपोत्सव, बनेगा विश्व रिकॉर्ड

Sun, 23 Oct 2022 03:19 PM IST
दुष्यंत शर्मा रमेश वर्मा, अयोध्या
रमेश वर्मा, अयोध्या Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 23 Oct 2022 03:19 PM IST
सार

UP News : पूरी अयोध्या राममय हो गई है। दीपोत्सव की अद्भुत छटा बिखर रही है। रामकथा पार्कको राजभवन की तरह सजाया गया है। रविवार शाम जब यहां पुष्पक विमान रूपी हेलिकॉप्टर से माता सीता व तीनों भाइयों के साथ भगवान श्रीराम उतरेंगें तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ उनकी अगवानी करेंगे।

विज्ञापन
PM Narendra Modi Ayodhya Visit: Prime Minister Will Attend Ram Mandir Deepotsav for First Time Know Full Sched
दीपोत्सव - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूरी अयोध्या राममय हो गई है। दीपोत्सव की अद्भुत छटा बिखर रही है। रामकथा पार्कको राजभवन की तरह सजाया गया है। रविवार शाम जब यहां पुष्पक विमान रूपी हेलिकॉप्टर से माता सीता व तीनों भाइयों के साथ भगवान श्रीराम उतरेंगें तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद श्रीराम का राज्याभिषेक होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महर्षि वशिष्ठ की भूमिका में उनका राजतिलक कर आरती उतारेंगे।

विज्ञापन


अयोध्या का छठा दीपोत्सव इस बार नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। पहली बार प्रधानमंत्री मोदी इसका साक्षी बनेंगे तो 15 लाख दीप प्रज्ज्वलित कर विश्व रिकॉर्ड बनाने की भी तैयारी है। कई देशों के राजदूतों के साथ 10 हजार लोग इसका गवाह बनेंगे। राजतिलक के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पों की वर्षा होगी। श्रीराम की स्तुति गूंजेगी।
विज्ञापन


सरयू पुल पर 20 मिनट तक ग्रीन आतिशबाजी
अबकी सरयू पुल पर करीब 20 मिनट तक पटाखों की आतिशबाजी होगी। पीएम, सीएम सरयू तट पर बने मंच से इसे निहारेंगे। पुल व घाटों को फूलों व झालरों से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज 5001 बत्ती की महाआरती करेंगे प्रधानमंत्री, रामलला के दर्शन के साथ मंदिर निर्माण की प्रगति भी परखेंगे
पीएम मोदी रामनगरी में 3 घंटे 20 मिनट तक रहेंगे। इस दौरान वे रामलला का दर्शन-पूजन करेंगे। राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे। 6.10 बजे भगवान श्रीराम के स्वरूप का राज्याभिषेक करेंगे। इसके बाद सरयू तट पर आरती में सम्मिलित होंगे और फिर राम की पैड़ी पर दीपोत्सव में शामिल होंगे।


अभूतपूर्व, दिव्य-भव्य होगा दीपोत्सव, पहली बार आठ देशों की रामलीला
अयोध्या में यह पहला अवसर है जब विश्व के आठ देशों की रामलीला का मंचन होगा। देश-विदेश के 1800 से अधिक लोक कलाकार दीपोत्सव का वैभव बढ़ाएंगे।

विश्व रिकॉर्ड की तैयारी, 15 लाख दीप प्रज्ज्वलित होते ही मंत्रमुग्ध होगी दुनिया
अयोध्या रविवार को राम की पैड़ी पर 15 लाख दीप जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। इसके लिए गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम मौजूद रहेगी। रिकॉर्ड बनाने के लिए 15 लाख दीपकों को 5 मिनट तक लगातार जलना जरूरी है। साथ ही सभी दीपकों को 40 मिनट के अंदर जलाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed