फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Officers delaying asking for the budget will be removed immediately

UP News : बजट मांगने में देरी करने वाले अधिकारी तत्काल हटेंगे, PWD में बजट के सरेंडर होने की जताई आशंका

Mon, 20 Feb 2023 11:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 20 Feb 2023 11:43 PM IST
सार

पीडब्ल्यूडी मुख्यालय ने इन स्थितियों पर काबू पाने के लिए 31 मार्च तक के लिए विशेष व्यवस्था की है। प्रमुख अभियंता, परिकल्प एवं नियोजन नए कार्यों के एस्टीमेट की मुख्यालय पर जांच करवाते हुए शासन को भेजेंगे।

विज्ञापन
UP News: Officers delaying asking for the budget will be removed immediately
मंत्री जितिन प्रसाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बजट लैप्स होने की संभावना को कम करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने बड़ा फैसला किया है। जहां भी नए कार्यों के लिए एस्टीमेट भेजने या चालू कामों के लिए राशि की मांग में देरी पाई जाएगी, वहां के संबंधित अधिकारी को हटाकर नए अधिकारी को तैनात किया जाएगा। नए और चालू कार्यों के लिए बजट की मांग के लिए दो प्रमुख अभियंताओं को नियमित निगरानी की जिम्मेदारी भी दी गई है।

विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी मुख्यालय से जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि क्षेत्रीय कार्यालयों से कई बार अनुरोध करने के बाद भी स्वीकृत कार्ययोजना में शामिल कामों के एस्टीमेट प्राप्त नहीं हो रहे हैं। जबकि वर्तमान वित्त वर्ष समाप्त होने में मात्र एक माह का समय ही बचा है। इससे नए कामों के सापेक्ष आवंटित बजट की धनराशि लैप्स होने की संभावना बन रही है, जोकि विभाग के लिए अत्यंत गंभीर स्थिति होगी। इसके अलावा चालू कार्यों में राज्य मार्गों, प्रमुख जिला मार्गों औरअन्य जिला मार्गों की राज्य योजना में स्वीकृत चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के कामों के लिए अपेक्षित धनराशि की मांग नहीं की जा रही है। जबकि इस श्रेणी के अधिकांश कार्यों की अनुबंधित तिथि निकल चुकी है या निकलने वाली है।
विज्ञापन


31 मार्च तक होगी नियमित निगरानी
पीडब्ल्यूडी मुख्यालय ने इन स्थितियों पर काबू पाने के लिए 31 मार्च तक के लिए विशेष व्यवस्था की है। प्रमुख अभियंता, परिकल्प एवं नियोजन नए कार्यों के एस्टीमेट की मुख्यालय पर जांच करवाते हुए शासन को भेजेंगे। प्रमुख अभियंता कार्यालय से संबद्ध मुख्य अभियंता उनका सहयोग करेंगे। इसी तरह से प्रमुख अभियंता, ग्रामीण सड़क चालू कार्यों के लिए बजट की मांग शासन को भिजवाएंगे। इस काम में उनकी मदद प्रमुख अभियंता कार्यालय से संबद्ध एक्सईएन करेंगे। अगर धन की मांग या एस्टीमेट भेजने में विलंब सामने आएगा तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही का प्रस्ताव विभागाध्यक्ष को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed