फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News : Nyayadhikaris appointed in 24 village courts, mandate issued

UP News : 24 ग्राम न्यायालयों में न्यायाधिकारी नियुक्त, पांच संयुक्त निदेशकों के कार्य में बदलाव

Tue, 12 Jul 2022 11:44 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 12 Jul 2022 11:44 PM IST
सार

बाराबंकी की सिरौल गौसपुर खान जीशान मसूद, आनंद गुप्ता को बहराइच के नानपारा, देवर्षि देव कुमार को श्रावस्ती की इकौना और सत्येंद्र कुमार मौर्या को बहराइच की महसी तहसील में स्थित ग्राम न्यायालय में न्यायाधिकारी तैनात किया है।

विज्ञापन
UP News : Nyayadhikaris appointed in 24 village courts, mandate issued
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राज्यपाल ने प्रदेश के 24 ग्राम न्यायालयों में न्यायाधिकारी तैनात किए हैं। विधि एवं न्याय विभाग के प्रमुख सचिव प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने न्यायाधिकारियों की नियुक्ति का शासनादेश जारी किया। बाराबंकी की सिरौल गौसपुर खान जीशान मसूद, आनंद गुप्ता को बहराइच के नानपारा, देवर्षि देव कुमार को श्रावस्ती की इकौना और सत्येंद्र कुमार मौर्या को बहराइच की महसी तहसील में स्थित ग्राम न्यायालय में न्यायाधिकारी तैनात किया है।

विज्ञापन

 

पांच संयुक्त निदेशकों के कार्य में बदलाव
स्वास्थ्य महानिदेशालय में पांच संयुक्त निदेशकों के कार्य में बदलाव किया गया है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. लिली सिंह ने सभी संयुक्त निदेशकों को तत्काल नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया है। संयुक्त निदेशक गोपन का कार्य देख रहे डॉ. राजीव बंसवाल को संयुक्त निदेशक (मुख्यालय), आहरण वितरण अधिकारी के साथ गोपन का अतिरिक्त कार्यभार दिया सौंपा है। इसी तरह संयुक्त निदेशक (पैरामेडिकल) डॉ. अरविंद कुमार वर्मा को संयुक्त निदेशक कार्मिक की जिम्ेमदारी दी है। संयुक्त निदेशक आहरण वितरण रहे डॉ. डीके सिंह को संयुक्त निदेशक कार्मिक के साथ प्रभारी अधिकारी परिवहन का अतिरिक्त कार्य, संयुक्त निदेशक कार्मिक रहे डा. वीके एस चौहान को संयुक्त निदेशक सीएचसी, संयुक्त निदेशक समन्वय डॉ. एसकेरावत को संयुक्त निदेशक अभिलेख दर्शन की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed