फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Now mobile app will check whether Aadhaar is real or fake, police started using

UP News : अब मोबाइल एप जांचेगा आधार असली है या नकली, पुलिस ने शुरू किया इस्तेमाल

Thu, 27 Oct 2022 12:12 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 27 Oct 2022 12:12 PM IST
सार

डीजीपी की ओर से इस संबंध में एक सर्कुलर जारी किया गया है। सर्कुलर में कहा गया है कि इस एप को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की ओर से विकसित किया गया है जो आधार कार्ड पर दर्ज क्यूआर कोड को स्कैन करेगा।

विज्ञापन
UP News: Now mobile app will check whether Aadhaar is real or fake, police started using
आधार कार्ड - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अब एक मोबाइल एप से पता किया जाएगा कि आधार कार्ड असली है या नकली। फर्जी आधार कार्ड के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने और जालसाजों को दबोचने के लिए इस एप का इस्तेमाल पुलिस ने शुरू कर दिया है। पुलिस कर्मियों को इस एप की ट्रेनिंग देने के निर्देश डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान ने दिए हैं। 

विज्ञापन

    
डीजीपी की ओर से इस संबंध में एक सर्कुलर जारी किया गया है। सर्कुलर में कहा गया है कि इस एप को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की ओर से विकसित किया गया है जो आधार कार्ड पर दर्ज क्यूआर कोड को स्कैन करेगा। डीजीपी ने कहा है कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में कूटरचित फर्जी आधार कार्ड का प्रयोग करके अपराधी हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशनों, होटलों में प्रवेश के समय अपनी पहचान छुपाते हैं। ऐसे में आधार क्यूआर कोड स्कैनर नाम का एप विकसित किया गया है। 
विज्ञापन


इस एप से आधार कार्ड का बार कोड स्कैन करते ही संबंधित एप पर सारी जानकारी दिखने लगती है। डीजीपी ने कहा कि इस एप को हर थाने स्तर पर पुलिस कर्मी डाउनलोड करें ताकि अवांछित तत्वों पर नजर रखी जा सके। इसके लिए जिलों की पुलिस लाइन में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी होटल, धर्मशाला, मुसाफिरखाना, क्लब, स्टेडियम, अस्पताल और ट्रेवेल एजेंसियों के संचालकों को भी आधार क्यूआर कोड स्कैनर का प्रयोग करना सिखाया जाएगा ताकि असली और नकली कार्ड की पहचान हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed