UP News : भूखंड आवंटन घोटाले में नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण के प्रबंधक निलंबित
औद्योगिक विकास मंत्री ने विभागीय जांच के दिए आदेश । ग्रेटर नोएडा में तैनाती के दौरान अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर अपने स्तर से पुराने भूखंडों का आवंटन निरस्त करने और रिश्तेदारों को लाभ पहुंचाने के आरोप में हुई कार्रवाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (नोएडा) में प्रबंधक (विद्युत एवं यांत्रिक) के पद पर तैनात गौरव बंसल को निलंबित कर दिया है। गौरव के खिलाफ यह कार्रवाई ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में तैनाती के दौरान नियमों को ताक पर रखकर कृषक आबादी वाले कई भूखंडों का आवंटन निरस्त करने और बाद में उसे चहेतों को आवंटित करने के मामले में की गई है।
इस संबंध में औद्योगिक विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में गौरव कृषक आबादी विभाग का काम देख रहे थे। उन्होंने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर अपने स्तर से ही पहले कई भूखंडों का आवंटन निरस्त कर दिया। इसके बाद उन्होंने 8 चहेते आवंटियों को उन भूखंडों का आवंटन कर दिया। खास बात यह रही कि आवंटन निरस्त करने और फिर से आवंटित करने की कार्यवाही के लिए सक्षम स्तर से अनुमति भी नहीं ली थी।