{"_id":"633f10080667a25b7e5a76bf","slug":"up-news-names-of-doctors-will-be-written-in-red-on-yellow-display-boards-in-hospitals","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : अस्पतालों में पीले रंग के डिस्प्ले बोर्ड पर लाल से लिखे जाएंगे डॉक्टरों के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : अस्पतालों में पीले रंग के डिस्प्ले बोर्ड पर लाल से लिखे जाएंगे डॉक्टरों के नाम
Thu, 06 Oct 2022 10:57 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 06 Oct 2022 10:57 PM IST
सार
यह निर्देश दिया गया कि 15 अक्तूबर तक सभी के नाम लिखवा दिया जाए। इसके बाद जांच के दौरान डिस्प्ले बोर्ड पर नाम नहीं मिला तो संबंधित प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सभी अस्पतालों में डॉक्टर व कर्मचारियों के नाम लिखना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए पीले रंग के डिस्प्ले बोर्ड पर लाल रंग से नाम लिखा जाएगा। निदेशक प्रशासन डॉ. राजागणपति आर ने सभी सीएमओ, सीएमएस व निदेशकों को जल्द से जल्द डॉक्टरों और कर्मचारियों के विवरण लिखवाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
इसमें कहा गया है कि चिकित्सकों व कर्मचारियों का नाम, पदनाम, कक्ष संख्या, ड्यूटी टाइम और फोन नंबर लाल रंग से लिखना है। इसके लिए पीले रंग से डिस्प्ले बोर्ड का साइज भी निर्धारित कर दिया गया है। यह निर्देश दिया गया कि 15 अक्तूबर तक सभी के नाम लिखवा दिया जाए। इसके बाद जांच के दौरान डिस्प्ले बोर्ड पर नाम नहीं मिला तो संबंधित प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन