{"_id":"634eabf4cbe5ab68112fbf04","slug":"up-news-medical-colleges-got-554-staff-nurses-280-posted-on-tuesday-274-counseling","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News : मेडिकल कॉलेजों को मिले 554 स्टाफ नर्स, मंगलवार को 280 की तैनाती, 274 की काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News : मेडिकल कॉलेजों को मिले 554 स्टाफ नर्स, मंगलवार को 280 की तैनाती, 274 की काउंसिलिंग
Tue, 18 Oct 2022 07:06 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 18 Oct 2022 07:06 PM IST
सार
मेडिकल कॉलेजों में करीब पांच हजार से अधिक स्टाफ नर्स के पद रिक्त चल रहे हैं। इसमें तीन हजार पद के लिए अधियाचन भेजा गया था। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से 554 का चयन किया गया है। इसमें 484 महिला और 70 पुरुष हैं। इन चयनित स्टाफ नर्स को विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों को इसी सप्ताह 554 स्टाफ नर्स मिल जाएंगी। इसमें 280 को मंगलवार को कॉलेज अलॉट कर दिया गया है, जबकि 274 को बुधवार को कॉलेज अलॉट किए जाएंगे। इन सभी को सप्ताहभर में कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में करीब पांच हजार से अधिक स्टाफ नर्स के पद रिक्त चल रहे हैं। इसमें तीन हजार पद केलिए अधियाचन भेजा गया था। फिलहाल उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से 554 का चयन किया गया है। इसमें 484 महिला और 70 पुरुष हैं। इन चयनित स्टाफ नर्स को विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसमें मंगलवार को 280 स्टाफ नर्स को तैनाती दी गई, जबकि 274 को बुधवार को दी जा रही है।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेजों में तैनाती के लिए की गई काउंसलिंग में इस बात का ध्यान रखा गया है कि जहां सुपर स्पेशियलिटी वाले विभाग चल रहे हैं, वहां इनकी संख्या ज्यादा रखी गई है। इसमें कानपुर, आगरा, मेरठ, प्रयागराज, गोरखपुर आदि मेडिकल कॉलेजों को वरीयता दी गई है। चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशक श्रुति सिंह ने बताया कि काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता से की गई है। ऑनलाइन चली काउंसिलिंग में जिनका नंबर अधिक था, उन्हें उनकी वरीयता वाले कॉलेज मिल गए हैं।
विज्ञापन