फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Khadi institutions demand more than two crore dues of uniform

UP News : खादी संस्थाओं ने मांगा यूनिफॉर्म का दो करोड़ से अधिक बकाया, रिकॉर्ड में मिल रहा अंतर

Fri, 14 Oct 2022 03:26 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 14 Oct 2022 03:26 PM IST
सार

खादी बोर्ड के अनुसार वित्तीय वर्ष 2019-20 की 1,03,39,760 रुपये और 2020-21 की 98,04,337 रुपये की राशि लंबित है। बोर्ड अधिकारियों ने बकाया भुगतान न होने से संस्थाओं में कार्यरत बुनकरों, कामगारों का बकाया भुगतान न हो पाने की बात कही है।
 

विज्ञापन
UP News: Khadi institutions demand more than two crore dues of uniform
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खादी संस्थाओं से पायलट प्रोजेक्ट के तहत चिह्नित जिलों के परिषदीय स्कूलों में सत्र 2019-20 व 2020-21 में यूनिफॉर्म की आपूर्ति कराई गई थी। इसकी बकाया करीब दो करोड़ रुपये की राशि का भुगतान अभी तक लंबित है। खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड ने बकाया भुगतान के लिए बेसिक शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर ज्यादा देरी होने पर संस्थाओं द्वारा अदालत की शरण में जाने की आशंका जताई है।

विज्ञापन

 

वहीं बेसिक शिक्षा विभाग के रिकार्ड में बकाया की राशि और खादी बोर्ड द्वारा मांगी गई राशि में अंतर सामने आ रहा है। इसीलिए बेसिक शिक्षा निदेशक शुभा सिंह ने अब इसकी जांच करके प्रस्ताव देने के निर्देश जिलों को दिए हैं।

विज्ञापन


खादी बोर्ड के अनुसार वित्तीय वर्ष 2019-20 की 1,03,39,760 रुपये और 2020-21 की 98,04,337 रुपये की राशि लंबित है। बोर्ड अधिकारियों ने बकाया भुगतान न होने से संस्थाओं में कार्यरत बुनकरों, कामगारों का बकाया भुगतान न हो पाने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों में है बकाया
मुरादाबाद के मुरादाबाद ग्रामीण ब्लॉक, वाराणसी में चोलापुर, सीतापुर में लहरपुर व सिधौली, कानपुर में शिवराजपुर, लखनऊ में चिनहट व मोहनलालगंज, एटा में अवागढ़, शामली में शामली व अंबेडकरनगर में कटेहरी ब्लॉक, बहराइच में महसी, विश्वेश्वरगंज व रिसिया ब्लॉक व मिर्जापुर में छियानबे ब्लॉक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed