फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News : Kalbe Jawad said conduct survey of educational institutions of all religions

UP News : कल्बे जवाद ने कहा- सिर्फ मदरसों का क्यों, सभी धर्म के शिक्षण संस्थानों का कराएं सर्वे

Wed, 07 Sep 2022 01:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 07 Sep 2022 01:04 AM IST
सार

UP News : मजलिस के महासचिव व शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी ने कहा कि सरकार के इस फैसले से अल्पसंख्यकों में सरकार के प्रति असंतोष पैदा होगा। अगर गैर मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों का सर्वे कराना है तो केवल अल्पसंख्यक मदरसों के सर्वे की बात न की जाए।

विज्ञापन
UP News : Kalbe Jawad said conduct survey of educational institutions of all religions
Shia Leader kalbe jawad - फोटो : AmarUjala

विस्तार

गैर सरकारी मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे कराए जाने के प्रदेश सरकार के निर्णय पर मजलिसे उलमा ए हिंद ने नाराजगी जताई है। मजलिस के महासचिव व शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी ने कहा कि सरकार के इस फैसले से अल्पसंख्यकों में सरकार के प्रति असंतोष पैदा होगा। 

विज्ञापन


अगर गैर मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों का सर्वे कराना है तो केवल अल्पसंख्यक मदरसों के सर्वे की बात न की जाए। सभी धर्म व समुदाय के शिक्षण संस्थानों का सर्वे कराया जाए ताकि असमानता का मसला पैदा न हो। वहीं, यह भी पता चलेगा कि मदरसे अन्य वर्गों के शिक्षण संस्थानों की तुलना में कितने पिछड़े हैं। 
विज्ञापन


मौलाना ने प्रदेश सरकार से फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की। इसकी मांग करने वालों में मजलिस के संरक्षक मौलाना नईम अब्बास, अध्यक्ष मौलाना सैयद हुसैन मेंहदी हुसैनी, जामा मस्जिद दिल्ली के इमाम ए जुमा मौलाना सैयद मोहम्मद मोहसिन तकवी आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed